इलाहाबाद में रिफाइनरी खुलने की बंधी आस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शंकरगढ-बारा क्षेत्र मेें रिफाइनरी बनाये जाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि तीन दशक पहले जिले के इस पिछड़े इलाके में रिफाइनरी निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन इसके बाद यहां कोई काम नहीं हुआ। यहां अगर रिफाइनरी लग जाए तो जिले के हजारों नौजवानों को रोजगार मिल जाएगा। केशव की इस अपील पर धर्मेंद्र प्रधान ने हामी भरते हुए अध्ययन करने की बात कही।
कहा कि वर्तमान समय देश में 200 मिलियन टन पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खपत है जो 2040 तक 540 मिलियन टन हो जाएगी। ऐसे में 300 टन की जो वृद्धि होगी, उसमें हम इलाहाबाद में रिफाइनरी निर्माण को लेकर क्या कर सकते हैं, उसका अध्ययन किया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने इलाहाबाद के दोनों सांसदों को दो मोबाइल टॉयलेट संगम क्षेत्र के लिए भेंट किए। कहा कि इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पीएनजी के लिए अब तक 60 किलोमीटर स्टील पाइप तथा 30 किलोमीटर विशेष प्लास्टिक की लाइन बिछाई जा चुकी है। अब यह काम रफ्तार पकड़ेगा।