फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only the leg deposit Saka Apna Dal

सिर्फ सोरांव में ही पैर जमा सका अपना दल

Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Only the leg deposit Saka Apna Dal
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भाजपा के साथ गठबंधन में उतरे अपना दल के खाते में भी जिले की एक सीट आई है। अपना दल के डॉ.जमुना प्रसाद बसपा और सपा प्रत्याशियों को कांटे के मुकाबले में हराते हुए सोरांव सीट अपने नाम कर ली। यमुनापार के रहने वाले जमुना ने गंगापार की सोरांव (सुरक्षित) से अपना भाग्य आजमाया तो जीत की राह में उनको भगवा लहर का भी साथ मिला। जमुना ने बसपा की गीता देवी को 17735 मतों के अंतर से हरा दिया, जबकि सपा के निवर्तमान विधायक सत्यवीर मुन्ना को अपनी सीट तीसरे स्थान पर रहते हुए गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


सोरांव सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा। शुरुआती चरण में कभी बसपा की गीता देवी तो सपा के सत्यवीर मुन्ना बढ़त लेते दिखाई दिए मगर जैसे- जैसे मतगणना का चरण आगे बढ़ता गया मतों की संख्या भी जमुना के खाते में बढ़ती गई। सोरांव सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है, लिहाजा सभी प्रत्याशी भी एससी वर्ग के थे। क्षेत्र के जातीय समीकरण में जमुना को अपनी पासी बिरादरी के एक लाख मतदाताओं का अच्छा साथ तो मिला ही करीब 50 हजार ब्राह्मण मतदाताओं का भी समर्थन मिला। इलाके में अच्छा दखल रखने वाली मौर्य और पाल बिरादरी ने भी जमुना को विधान सभा की राह दिखाई। इसके विपरीत निवर्तमान विधायक सत्यवीर सिंह को 54345 मतों पर ही सिमट गए, जबकि 2012 विधानसभा चुनाव में सत्यवीर 61102 मत पाकर विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रोफाइल
जिला पंचायत से सीधे विधानसभा पहुंचे जमुना
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एक मजदूर के बेटे डॉ.जमुना प्रसाद ने इस विधान सभा चुनाव में ऊंची छलांग लगाई है। यमुनापार के नैनी से अपनी कर्मभूमि गंगापार के सोरांव में बनाने पहुंचे जमुना ने इसकी शुरूआत जिला पंचायत से की थी। जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद वह सीधे अपना दल के टिकट विधानसभा चुनाव में खड़े हुए। जमुना प्रसाद की इतनी ही खूबी नहीं है। वह उच्च शिक्षित हैं। तीन विषयों से एमए की डिग्री लेने के बाद वर्तमान में वह पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार बच्चों को गोद लूंगा: जमुना
इलाहाबाद (ब्यूरो)। चुनाव जीतने के बाद डॉ.जमुना प्रसाद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह क्षेत्र में जनता से किए गए वादे को पूरा करेंगे। उनका इरादा सोरांव इलाके में एक वृद्धाश्रम खोलने और एक हजार बच्चों को गोद लेने का है। शिक्षा के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।

किसको मिला कितना वोट
जमुना प्रसाद -  अपना दल (सोनेलाल)-  77814
गीता देवी    -    बसपा                -  60079
सत्यवीर     -     सपा                 -   54345
सुरेंद्र कुमार -    भाजपा                -    6522

अजय कुमार-    निर्दलीय              -    2907
इसके अलावा आईएनसी के जवाहर लाल दिवाकर को 847, कम्युनिस्ट पार्टी के फूलचंद को 932, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता के किशन कुमार को 1285, राष्ट्रीय समाज प्रकाश के मनोज को 1208, प्रगतिशील समाजपार्टी के मुन्ना को 738, बहुजन आवाम पार्टी के श्यामलाल को 771, युवा विकास पार्टी से लीलावती को 700, भारतीय क्रांति रक्षक पार्टी से सुनील कुमार राजपासी को 1095 और निर्दलीय अशोक कुमार को 976 वोट मिले। इनमें से किसी को भी पसंद न करने वाले (नोटा) मतदाताओं की संख्या 2460 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed