{"_id":"5c6f0902bdec22737427602b","slug":"only-the-daughters-will-read-the-nation-will-be-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां पढ़ेंगी तभी राष्ट्र होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां पढ़ेंगी तभी राष्ट्र होगा मजबूत
Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
aparajita
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र फड़गे ने कहा कि समाज में जब बेटियां बचेगी और बेटियां पढ़ेंगी तभी राष्ट्र मजबूत होगा। हम सभी लोगों का दायित्व है कि समाज में बेटियों के प्रति लोगों को जागरूक कर उन्हें शिक्षित करने के लिए प्रेरित करें। राजेंद्र फड़गे ने यह बातें कुंभ मेला स्थित भाजपा के शिविर में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कही।
राष्ट्रीय संयोजन के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भी याद किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनके परिवार को इस दुखद घटना सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना भी की। कार्यक्रम में अभियान की प्रदेश संयोजक डा. रचना अग्रवाल ने कहा कि भारत में शक्ति की सदैव पूजा हुई है। नारियों के गर्व और सम्मान के लिए रानी लक्ष्मी बाई, जीजाबाई जैसे महत्वपूर्ण नाम समाज में सम्मान से लिए जाते हैं। कहा कि की महिला सशक्त होगी तो समाज भी सशक्त होगा।
पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई। जिसका वैश्विक स्तर पर भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री ने बेटियों और महिलाओं को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा है। कार्यक्रम का संचालन जयश्री जायसवाल ने किया। इस अवसर पर शिल्पी मिश्र, चेतना ओझा, राजलक्ष्मी त्रिपाठी, डा. रश्मि शुक्ला, मीनाक्षी गोस्वामी, अलका अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।