फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only BJP party celebrated , ridiculed Abir - Gulal

भाजपाइयों ने मनाया जश्न, उड़ाया अबीर-गुलाल

Sat, 09 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
 सांसद केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर आने बाद शुक्रवार को शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जहां एक ओर आतिशबाजी हुई तो वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल कर बधाई दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि केशव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से अब निश्चित ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। उधर सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह दस अप्रैल को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

केशव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। यहां नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने जमकर होली खेली। नगर अध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2017 की चुनौती से पार्टी निपटने को तैयार है।
विज्ञापन


यहां जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, विजय मिश्र, आनंद सोनकर, देवेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. बीबी अग्रवाल, प्रवीण मालवीय, सुबोध सिंह, पदुम जायसवाल, नरेंद्र देव पांडेय, मनोज कुशवाहा, सुशील मिश्र, रवींद्र मिश्र, आशुतोष धवल, रितेश मिश्र आदि मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रमेश कुमार पांडेय, विभूति नारायण मिश्र के नेतृत्व में भी आज जश्न मनाया गया। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक युवा नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का काम किया है जो स्वागत योग्य है। मुट्ठीगंज में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने राजेश केसरवानी के नेतृत्व में मिठाई बांटी। केशव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर दारागंज में पूर्व उपमहापौर अनामिका चौधरी ने बैठक कर अमित शाह को धन्यवाद दिया। पार्षद पुष्पा कुशवाहा, भाजपा नेता योगेश शुक्ला, नमामि गंगे समिति के डॉ. एनपी सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष तहसीन अहमद, मो. फरीद, मो. असद आदि ने भी केशव  को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई है। बब्बू राम द्विवेदी ने भी पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अधिवक्ता अरविंद सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में केशव प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में जयशंकर सिंह, पुनीत पांडेय, रोहित अग्रहरि आदि मौजूद रहे। इलाहाबाद सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से विक्रमजीत सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महेंद्र प्रताप गुप्ता, सतीश चंद्र जायसवाल आदि ने सांसद को बधाई दी है। कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष शशिकांत  कुशवाहा ने भी अमित शाह के निर्णय का स्वागत किया है। विहिप के पुनीत वर्मा, मनोज श्रीवास्तव ने भी केशव को अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed