फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only BJP Naini police cordon , fiercely slogan

भाजपाइयों ने घेरा नैनी थाना, जमकर की नारेबाजी

Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Only BJP Naini police cordon , fiercely slogan
बीजेपी ने घेरा नैनी थाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को नैनी में प्रदर्शन किया गया। यहां भाजपाइयों ने नैनी थाने को घेर लिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पढ़कर एसडीएम एवं सीओ करछना को संयुक्त रूप से सौंपा। 
विज्ञापन


अभी चंद रोज पहले ही भाजपाइयों ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ बारी-बारी से शहरी क्षेत्र के थानों का घेराव करने की बात कही थी। इसकी शुरूआत शनिवार को नैनी थाने से हुई। यहां मंडल अध्यक्ष रामलखन देववंशी और नगर संयोजक गणेश केसरवानी ने सपा सरकार के शासन में हो रहे अपराधों पर चिंता जाहिर की। भाजपा नेता सुबोध सिंह ने आरोप लगाया कि सपा के एक बड़े नेता के राज्यसभा में जाने के बाद से यमुनापार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।
विज्ञापन


पुलिस उसी नेता के इशारे पर काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कठपुतली बने अफसरों पर लगाम कसी जाएगी। इस दौरान उप नगर प्रमुख मुरारी लाल अग्रवाल ने नैनी में व्यापारी के साथ हुई लूट का मुद्दा उठाया। यहां भाजपाइयों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता प्रभा शंकर पांडेय ने मथुरा के जवाहर बाग कांड पर चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि सपा ने नेता जगह-जगह जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस दौरान विजय मिश्र, आशीष गुप्ता, राजू शुक्ला, श्यामचंद्र, विजय लक्ष्मी, शिमला पटेल, विष्णु वर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा की ओर से रविवार को कोतवाली के घेराव की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed