{"_id":"5e9f438c8ebc3e904359e1bb","slug":"online-examination-started-in-triple-it-allahabad-news-ald2739314180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलआईटी में शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलआईटी में शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षाएं
विज्ञापन
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में लॉकडाउन के लगातार ऑनलाइन क्लास के बाद अब ऑनलाइन परीक्षा शुरू हो गई है। देश के अलग अलग कोने में बैठे संस्थान के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद संस्थान की ओर से अपने छात्र-छात्राआों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं के साथ ही संस्थान ने छात्र-छात्राओं से पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार 20 से 25 अप्रैल के बीच ऑनलाइन परीक्षा के लिए तैयार रहने को कहा था।
संस्थान की ओर से साल भर में तीन बार सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाती हैं, इसमें पहली परीक्षा सी-1 पूरी हो चुकी है, अब 20 से 25 अप्रैल के बीच दूसरी सेमेस्टर परीक्षा सी-2 कराई जा रही है। संस्थान के आईटी विभाग के हेड डॉ. वृजेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को एक साथ देश भर में फैले छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। संस्थान की ओर से यह प्रयास किया गया है कि ऑनलाइन परीक्षा में कोई भी छात्र-छात्रा मिलकर नकल न करने पाएं। इसके लिए पहले परीक्षार्थी के मेल पर पेपर भेजा जाएगा। इस प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर परीक्षार्थी संस्थान को भेजेगा, जिससे यह पता चल सके कि इस छात्र को प्रश्नपत्र मिल गया। ऑनलाइन परीक्षा के बाद तीन मई को लॉकडाउन पूरा होने के बाद सरकार की ओर से जारी होने वाल