फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online counseling of spokesperson's posts soon

प्रवक्ता पद के चयनितों की ऑनलाइन काउंसलिंग जल्द

Tue, 30 Mar 2021 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Online counseling of spokesperson's posts soon
Online counseling of spokesperson's posts soon
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग अप्रैल में शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए नया पोर्टल तैयार कर लिया गया है। ज्यादातर चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस वैरिफिकेशन भी कराया जा चुका है और ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों के नाम फीड किए जाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने सीधी भर्ती के तहत पिछले दिनों विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के 712 पदों के अंतिम चयन परिणाम घोषित किए थे। परिणाम अलग-अलग तिथियों में जारी किए गए थे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राजकीय महाविद्यालयों में होनी है, लेकिन ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें नियुक्ति मिलेगी। पूर्व में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में होती थी और इसे लेकर अक्सर विवाद भी होता था। कॉलेज आवंटन और नियुक्त पत्र जारी किए जाने को लेकर मनमानी के आरोप लगते थे। इसी वजह से शासन ने प्रवक्ता पद के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में कराए जाने का निर्णय लिया और इसके लिए साफ्टवेयर बनाने की जिम्मेदारी एनआईसी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

एनआईसी ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक प्रवक्ता पद के लिए चयनित 712 अभ्यर्थियों में से 632 अभ्यर्थियों का पुलिस वैरिफिकेशन भी हो चुका है। इसके साथ ही ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों के नाम फीड किए जाने की प्रक्रिया भी इसी सप्ताह पूरी हो जाएगी। काउंसलिंग के लिए 16 अप्रैल से पोर्टल खोला जा सकता है। ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत नियुक्तिपत्र तुरंत जारी कर दिए जाते हैं, लेकिन वर्तमान में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण अभ्यर्थियों को नियुक्तपत्र के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा के अनुसार प्रवक्ता पद के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए अप्रैल में पोर्टल खोल जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed