{"_id":"5cb0ded4bdec220c2c2a255f","slug":"online-application-start-for-new-admissions-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Sat, 13 Apr 2019 12:24 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक कॉलेज में स्नातक (यूजी), परास्नातक (पीजी) एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इविवि और कॉलेजों में पीएचडी की तकरीबन 649 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश समिति को दो विभागों से पीएचडी सीटों की संख्या नहीं मिली है। ऐसे में सीटों की संख्या अभी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रवेश समिति के सदस्यों को उम्मीद है कि इस बार दस फीसदी गरीब सवर्ण आरक्षण व्यवस्था लागू होने से विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या भी दस फीसदी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कॉलेजों में पहली बार पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है, सो इस बार आवेदनों की संख्या बढ़ेगी और आवेदन करने वालों की संख्या सवा लाख के आसपास पहुंच सकती है। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों के 39 विभागों में पीएचडी की 649 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। मनोविज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग से पीएचडी सीटों की संख्या प्रवेश समिति को अभी नहीं मिली है। वहीं, सांख्यिकी, उर्दू, न्यूट्रीशनल साइंस, एमसीए एवं फूड टेक्नोलॉजी में पीएचडी की कोई सीट नहीं है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है।
विज्ञापन