फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online application for Indira Marathon started, route survey and route map work completed.

प्रयागराज : इंदिरा मैराथन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 42 किमी रेस के लिए मार्ग का सर्वे और रूट मैप का कार्य पूरा

Sat, 28 Oct 2023 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

खेल विभाग की ओर से मैराथन मार्ग का सर्वे और रूट मैप का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। मैराथन में इस बार भी देशभर से करीब 1000 धावक हिस्सा लेने वाले हैं। इस मैराथन के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया दस नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Online application for Indira Marathon started, route survey and route map work completed.
इंदिरा मैराथन के लिए बने मुख्य बैनर पर इंदिरा गांधी की तस्वीर रही नदारद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धावकों को इंदिरा मैराथन की वेबसाइट www.indiramarathon.co.in पर आवेदन करना होगा। 42.195 किलोमीटर की इंदिरा मैराथन 19 नवंबर को सुबह साढ़े छह बजे से आनंद भवन से शुरू होकर रीवा रोड और फिर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम तक आयोजित होगी।

विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से मैराथन मार्ग का सर्वे और रूट मैप का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। मैराथन में इस बार भी देशभर से करीब 1000 धावक हिस्सा लेने वाले हैं। इस मैराथन के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया दस नवंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने वाले धावकों को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में अपने आधार कार्ड की प्रति और शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

धावकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, मैराथन का उद्घाटन खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व खेल निदेशक से कराए जाने की योजना है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह के मुताबिक इस बार भी क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन नहीं कराया जाएगा। धावक अपना रजिस्ट्रेशन केवल फुल मैराथन के लिए ही करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर की शाम तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed