{"_id":"5d87d8738ebc3e01542f794f","slug":"onion-not-coming-from-mp-prices-are-constantly-increasing-in-the-city-allahabad-news-ald255644445","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी से नहीं आ रही प्याज, शहर में लगातार बढ़ रहे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी से नहीं आ रही प्याज, शहर में लगातार बढ़ रहे दाम
विज्ञापन
Onion not coming from MP, prices are constantly increasing in the city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रयागराज में आई बाढ़ ने सब्जियों के दाम में आग लगा दी है। टमाटर के अलावा प्याज, लहसुन समेत हरी सब्जियों के दाम में इस दौरान खासा इजाफा हुआ है। शहर की तमाम मंडियों में हर रोज सब्जियों का दाम बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर रसोई बजट पर पड़ने लगा है। इधर आशंका इस बात की भी है कि आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम अभी और भी बढ़ सकते हैं।
मानसून के दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ते हैं। पहले भी ऐसे होता रहा है लेकिन, इस बार बाढ़ की वजह सब्जियों के दाम में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। खासतौर से हरी सब्जियों के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आलम यह है कि अब शहर की तमाम सब्जी मंडियों में विक्रेता हरी सब्जियों के दाम किलो की बजाय पाव में बता रहे हैं। चाहे भिंडी हो या फिर परवल, लौकी हो या फिर पालक। सप्ताह भर के दौरान हरी सब्जियों के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। मुंडेरा मंडी में जो हरी सब्जियां 15 से 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही हैं वही फुटकर मार्केट में आते-आते उनका भाव 50 रुपये प्रतिकिलो से ज्यादा हो जा रही हैं। टमाटर का ही दाम पिछले कुछ दिनों से स्थिर है। शेष अन्य सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
सप्ताह भर पहले बिक रहा नेनुआ 20 से बढ़कर 40 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। इसी तरह बीस रुपये किलो बिकने वाले प्याज का दाम तीन गुना बढ़कर 60 रुपये किलो तक हो गया है। मंडी के आढ़तियों का कहना है मध्य प्रदेश में आई बाढ़ की वजह से वहां से आने वाले प्याज की सप्लाई पर खासा असर पड़ा है। काफी प्याज खराब भी हो गया है। उधर आलू का रेट भी 20 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। भिंडी, परवल, कद्दू आदि के दाम में काफी इजाफा हुआ है। हालांकि मंडी के रेट के मुकाबले फुटकर विक्रेता कुछ ज्यादा ही दाम लोगों से वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
हजारों एकड़ कछारी इलाकों में डूब गई सब्जियां
प्रयागराज। मुंडेरा मंडी में पिछले कुछ दिनों से हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। आढ़तियों का कहना है कि बाढ़ की वजह से हजारों एकड़ कछारी इलाकों की सब्जियां डूब गई है। नेनुआ, लौकी, कद्दू, भिंडी की फसल सड़ गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसान भी परेशान है। इस वजह से मंडी में सब्जी की आवक भी कम हो गई है। मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है मंडी में हर रोज सात से आठ ट्रक प्याज आ रहा था जो अब घटकर दो से तीन ट्रक पहुंच गया है। इंदौर से आने वाला लहसुन भी वहां बारिश की वजह से काफी बर्बाद हो गया है। आने वाले दिनों में हरी सब्जियों के साथ ही प्याज के दाम बढ़ सकते हैं।
फुटकर मार्केट में सप्ताह भर में इस तरह आया सब्जियों के दाम में उछाल
सब्जी 15 सितंबर 22 सितंबर
परवल 30-40 50-60
भिंडी 20-25 40-50
नेनुआ 15-25 40-50
लौकी 10-20 30-40 प्रति नग
टमाटर 35-40 35-40
आलू 10-15 15-20
प्याज 20-30 50-60
फूल गोभी 15-20 30-40 प्रति नग