{"_id":"68f6653ba92aa827250cd1db","slug":"one-youth-died-and-three-others-were-seriously-injured-in-a-road-accident-allahabad-news-c-254-1-sald1001-105342-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर रविवार की रात सड़क हादसे में जख्मी चार युवकों में से एक की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक ही बाइक पर चारों युवक सवार थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी।
थाना क्षेत्र के चकहरिहर वन निवासी 20 वर्षीय आकाश पासी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम पासी, 27 वर्षीय सूरज पासी पुत्र बब्बू पासी निवासी कटका थाना झूंसी, 17 वर्षीय आदर्श उर्फ सनी साहू पुत्र दीपचंद साहू निवासी भागीपुर थाना सरायइनायत व 19 वर्षीय डबलू पासी पुत्र जीतलाल पासी निवासी चकहरिहर वन एक बाइक से रविवार की रात तकरीबन आठ बजे शहर से झूंसी लौट रहे थे।
शास्त्री पुल पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच पुल से होकर गुजर रहे राहगीर मौके पर ही रुक गए। घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस को भी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी इंचार्ज हरिशंकर मिश्रा एवं कमलेश पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल खून से लथपथ चारों युवकों को 108 एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। इनमें से आकाश पासी की सोमवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।