फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One who used fake ID in the name of Ali-Umar on Facebook and Instagram arrested

Prayagraj News: फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अली-उमर के नाम से फर्जी आईडी चलाने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
One who used fake ID in the name of Ali-Umar on Facebook and Instagram arrested
फेसबुक व इंस्टाग्राम पर माफिया व उसके परिवार के कसीदे पढ़ने वाले पुलिस के रडार पर हैं। धूमनगंज पुलिस ने ऐसे ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि वह अली व उमर के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट चला रहा था। उसने इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले उमर की लखनऊ जेल में पेशी का वीडियो डालकर भड़काऊ बातें लिखी थीं।
विज्ञापन

दो दिन पहले लखनऊ में अतीक के बड़े बेटे उमर की पेशी थी। जहां उसे एक मामले में जमानत मिल गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर को पेशी पर कोर्ट ले जाते और वहां से वापस ले जाते वक्त का वीडियो वायरल हुआ था। इसे कुछ लोगों ने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और भड़काऊ बातें भी लिखीं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अफसरों ने सोशल मीडिया सेल के साथ ही स्थानीय पुलिस काे भी सक्रिय किया। इसके बाद शुक्रवार रात धूमनगंज पुलिस ने टीपी नगर निवासी अदनान को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उसने उमर का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और कैप्शन में भड़काऊ बातें भी लिखी थीं। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अकाउंट चिह्नित, हर पोस्ट पर नजर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक माफिया व उसके बेटों के नाम पर चल रहे 12 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित किए गए हैं। यह वह अकाउंट हैं, जिनमें लगातार अतीक-अशरफ, असद, अली, उमर के वीडियो व तस्वीरें डालकर भड़काऊ बातें लिखी जा रही हैं। इनमें फेसबुक व इंस्टाग्राम दोनों पर बने अकाउंट शामिल हैं।


त्योहारों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिन अकाउंट्स से आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
-अभिषेक भारती, डीसीपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed