फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One thousand acres of crops submerged in water in Bara, farmers worried

Prayagraj News: बारा में एक हजार एकड़ फसल पानी में डूबी, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
One thousand acres of crops submerged in water in Bara, farmers worried
चामू स्कूल की ध्वस्त बाउंड्रीवाल
बारा तहसील क्षेत्र के पिपरांव नाले की सफाई दो वर्षों से नहीं हुई। इसके कारण लगभग एक हजार एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बारा क्षेत्र में यमुना नदी उफान पर है दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पीड़ित किसानों का कहना है कि समय रहते यदि नाले की सफाई हो गई होती तो आज यह स्थित उत्पन्न न होती। प्रशासन को पिपरांव बांध से डूबी फसल की चिंता तक नहीं है। यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो किसान तबाह हो जाएगा। पिपरांव, भेलाव, लोहगरा, ललई चंदरा गांव का एक संयुक्त ताल है। इसका क्षेत्रफल लगभग 500 एकड़ बताया जा रहा है। किनारे लगभग नौ किमी लंबा बांध है। बांध का पानी दो नालों से निकल कर यमुना और टोंस नदी में गिरता है।
विज्ञापन

एक नाला पिपरांव की ओर से निकलता है जबकि दूसरा पीपीजीसीएल बारा के बगल से। पिपरांव प्रधान ओमप्रकाश मिश्र,साहिद अहमद, पूर्व प्रधान मोहम्मद अली,कमलेश मिश्रा, नरेंद्र कुमार, कमलाकर, लालू प्रसाद, प्रधान गींज राम गुलाब, असरवई के राकेश बिंद,भेलाव लोहगरा के दिवाकर सिंह, रविन्द्र सिंह, चामू के सूबेदार बिंद, राकेश यादव, अमर सिंह, छोटकऊ यादव आदि ने बताया कि नाले की सफाई दो वर्षों से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के पूर्व विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके कारण पिपरांव ताल की फसल तो डूब ही गई है, इसी के साथ असरवई, चामू,बैजला,गींज आदि गांवों की भी लगभग 500 एकड़ फसल नालों के ओवर फ्लो होने से डूब गयी है। कई दिनों से फसल जलमग्न रहने से सड़ गई हैं। मामले में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम का कहना है कि जानकारी में नहीं है जांच कराकर अविलंब समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed