फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One Rank One Pension: Prayagraj's ex-servicemen protest and hunger strike, letter sent to Defense Minister

वन रैंक वन पेंशन : प्रयागराज के पूर्व सैनिकों ने किया धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल, रक्षा मंत्री को भेजा पत्रक

Sun, 02 Jul 2023 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 06:33 PM IST
सार

वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के संरक्षक और पूर्व सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व फौजियों ने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां दूर करने के लिए हुंकार भरी।

विज्ञापन
One Rank One Pension: Prayagraj's ex-servicemen protest and hunger strike, letter sent to Defense Minister
अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वन रैंक वन पेंशन में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के भूतपूर्व सैनिकों ने सिविल लाइंस धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल किया। इसके बाद रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिविल लाइंस थाना प्रभारी को सौंपा। 
विज्ञापन


वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के संरक्षक और पूर्व सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व फौजियों ने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां दूर करने के लिए हुंकार भरी। धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों ने नारे लगाए भारत माता की जय, वंदे मातरम, पूर्व सैनिक आए हैं नई रोशनी लाए हैं ,पूर्व सैनिक की क्या पहचान सेवा साहस और सम्मान, पूर्व सैनिक जिंदाबाद ,हमारी मांगे पूरी हो पूरी हो। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन में लगभग सात विसंगतियां हैं जिन्हें दूर करने के लिए 20 फरवरी 23 से  पूर्व सैनिक जंतर मंतर दिल्ली में धरना दे रहे हैं। पूरे देश के सभी जनपद के मुख्यालयों पर आज पूर्व सैनिक धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल पर बैठ कर अपनी मांगों का ज्ञापन रक्षा मंत्री को संबोधित करते हुए दिया गया है। पहले भेजे गए ज्ञापनों का जवाब रक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय व प्रधानमंत्री कार्यालय से डाक द्वारा हमे मिले हैं जिसमें हमारी मांग की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन मिला है। 


इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डीपीएन सिंह ने मंच पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कहा कि आप लोगों की मांग जायज है। विसंगतियों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और शीघ्र निर्णय लेकर पूर्व सैनिकों के साथ न्याय हो। ईश्वर चंद्र तिवारी, जेबी राय, सत्यपाल श्रीवास्तव, राम शिवहरे तथा आरके जायसवाल ने अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed