फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One member of truck robber gang arrested in encounter, injured in firing

मुठभेड़ में ट्रक लुटेरे गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 02 Sep 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 09:43 PM IST
सार

पुलिस को चकमा देकर काफी समय से फरार चल रहे ट्रक लुटेरा गिरोह का सामना बृहस्पतिवार से हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उसके साथी भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन
One member of truck robber gang arrested in encounter, injured in firing
encounter - फोटो : encounter

विस्तार

मुरादपुर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ट्रक लूटेरे गैंग के फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली भी लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घूरपुर पुलिस हवाई पट्टी इरादतगंज पर बृहस्पतिवार भोर में गश्त कर रही थी। तभी मुरादपुर की तरफ से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह लौटकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो एक ने तमंचा निकालकर पुलिस पर हमला करना चाहा।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पास में तमंचा और अपाचे मोटरसाइकिल मिली। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की गई तो पता चला वह मंगलवार रात मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरे गैंग के फरार साथियों में से एक है। पकड़े गए बदमाश की पहचान शहजाद पुत्र नसीम गांव हरिहरपुर थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़ के रूप में  हुई। पुलिस ने बताया कि  पकड़े गए बदमाश ने स्वीकार किया कि उनका संगठित गिरोह है जो हाईवे ट्रक ड्राइवरों को असलहा दिखाकर लूट लेते हैं। पुलिस ने उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed