फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One lane of Prayagraj-Varanasi highway reserved for Shiva devotees for 59 days, vehicles diverted

Kanwar Yatra: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की एक लेन 59 दिन तक शिवभक्तों के लिए आरक्षित, वाहनों का बदला गया रूट

Tue, 04 Jul 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 06:21 PM IST
सार

वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन हंडिया से थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी बाईपास होते हुए कानपुर जाएंगे व जिन वाहनों को प्रयागराज में माल लोड-अनलोड करना है, वह नवाबगंज बाईपास से फाफामऊ, तेलियरगंज, लोकसेवा आयोग होते हुए शहर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
One lane of Prayagraj-Varanasi highway reserved for Shiva devotees for 59 days, vehicles diverted
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चार जुलाई से 59 दिनों के लिए शास्त्री ब्रिज की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित हो गई। इस दौरान सामान्य वाहनों का आवागमन केवल एक लेन से होगा। उधर, इस अवधि के लिए भारी व कॉमर्शियल वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन


सावन माह चार जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा घाटों से जल एकत्र कर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। साथ ही वाराणसी भी जाते हैं। इसको देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी तक कांवड़ियों के लिए बाईं तरफ की लेन आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। सामान्य वाहन दाहिनी लेन से आएंगे और जाएंगे। एसीपी यातायात संतोष सिंह ने बताया कि डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके मद्दनेजर पूरी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन

भारी/कॉमर्शियल वाहनों के लिए डायवर्जन

वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रीवा (मप्र) जनपद से प्रयागराज वाराणसी मार्ग से होकर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन इस प्रकार से होगा।

1. कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले वाहन फतेहपुर से लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहू के रास्ते जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।
2. लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी/कॉमर्शियल वाहन रायबरेली, ऊंचाहार, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते जाएंगे व इसी मार्ग से वापसी करेंगे।

3. प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहूं के रास्ते जाएंगे और इसी मार्ग से वापसी करेंगे।
4. रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन घूरपुर गौहनिया से मिर्जापुर के रास्ते जाएंगे।

5. वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन हंडिया से थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी बाईपास होते हुए कानपुर जाएंगे व जिन वाहनों को प्रयागराज में माल लोड-अनलोड करना है, वह नवाबगंज बाईपास से फाफामऊ, तेलियरगंज, लोकसेवा आयोग होते हुए शहर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

6. रीवा रोड से प्रयागराज होकर लखनऊ/कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही होगा।

7. मिर्जापुर से कानपुर/लखनऊ जाने वाले वाहन औराई, भदोही होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed