फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One killed, another injured in collision between two bikes

Prayagraj News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
One killed, another injured in collision between two bikes
शार्ट सर्किट से घर रखा इंजन, बाइक सहित गृहस्थी का सामान जल कर खाक - फोटो : kathua
खीरी थाना क्षेत्र के गोबरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक संदीप पुत्र श्रीकांत (19) निवासी ग्राम डीही पटका अपनी बाइक से बहन को ससुराल छोड़ने गया था।
विज्ञापन

लौटते समय गोबरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पुष्पेंद्र पुत्र कोले (23) निवासी डेरा बजद्दी थाना बारा को प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी है। पुष्पेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह घर से अपनी बुआ के यहां लेड़ियारी बाजार जा रहा था। वहीं, मृतक संदीप तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। पिता ने बताया कि संदीप घर से 4 बजे के करीब बेटी सीमा को छोड़ने उसकी ससुराल इमलहवा थाना चाकघाट मध्य प्रदेश गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
सीएचसी कोरांव के डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना की सूचना थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा को दी गई। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने खीरी थाने क्षेत्र का मामला बता मृतक को लावारिस दशा में छोड़ कर चले गए। इसके बाद किसी तरह से घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

शार्ट सर्किट से घर रखा इंजन, बाइक सहित गृहस्थी का सामान जल कर खाक

शार्ट सर्किट से घर रखा इंजन, बाइक सहित गृहस्थी का सामान जल कर खाक- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed