फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One dead, seven injured in dispute over lighting of lamp.

Prayagraj : दीप जलाने के विवाद में चले लाठी-डंडे व गड़ासे, एक की मौत, सात घायल

Sun, 03 Nov 2024 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

आरा कला के कजरीगढ़ निवासी दिलीप कुमार दुबे के परिवार के लोग दीपावली के दिन दीपक दीवार पर रखने जा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के रविशंकर, ध्रुवशंकर, दारा सिंह, राम अभिलाष सहित दर्जन भर लोग मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए गालीगलौज करने लगे। दिलीप के भाई पवन दुबे ने विरोध किया तो लाठी-डंडे, सरिया व गड़ासे से हमला कर दिया।

विज्ञापन
One dead, seven injured in dispute over lighting of lamp.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतरांव में दीपावली की रात दीपक जलाने के विवाद में हुए हमले में घायल चाचा-भतीजे की रविवार को मौत हो गई। सुबह भतीजे ने दम तोड़ दिया जबकि रात में चाचा की सांसें थम गईं। पोस्टमार्टम के बाद भतीजे का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। देर रात तक पुलिस मान-मनौव्वल में जुटी थी। चाचा के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन


आरा कला के कजरीगढ़ निवासी दिलीप कुमार दुबे के परिवार के लोग दीपावली के दिन दीपक दीवार पर रखने जा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के रविशंकर, ध्रुवशंकर, दारा सिंह, राम अभिलाष सहित दर्जन भर लोग मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए गालीगलौज करने लगे। दिलीप के भाई पवन दुबे ने विरोध किया तो लाठी-डंडे, सरिया व गड़ासे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सिर पर गंभीर चोट लगने से पवन बेहोश हो गए। बीचबचाव को पहुंचे पिता राजेंद्र दुबे, चाचा जितेंद्र, भाई इंद्र कुमार, प्रदुम दुबे सहित अन्य लोगों पर भी हमला किया गया। सभी के हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भुक्तभोगियों की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। घायल पवन का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।

कहा कि मुआवजा, मृतक की पत्नी को नौकरी और आरोपियों से ग्राम समाज की जमीन खाली कराई जाए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। देर रात तक मान-मनौव्वल चलती रही।
 

इससे पहले रात नौ बजे के करीब हमले में घायल हुए पवन के चाचा जीतेंद्र की भी मौत हो गई। घटना में घायल होने के बाद उनको एसआरएन में भर्ती कराया गया था। वहां से इलाज के बाद घर भेज दिया गया। रविवार रात उनकी हालत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उन्हें पास के एक नर्सिंग होम ले गए, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
एक अन्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

उधर रविवार को एक अन्य आरोपी विकास यादव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले सुनील कुमार, ध्रुव शंकर, रवि शंकर और धारा सिंह को जेल भेजा जा चुका है। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला हत्या की धारा में तरमीम कर लिया गया है। पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों से बातचीत की जा रही है।

तनाव को देखते हुए चार थानों की फोर्स तैनात

एक ही परिवार के दो लाेगों की मौत के बाद गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए चार थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। मौके पर पीएसी भी बुलाई गई। उधर मृतकों के परिवार में कोहराम मचा रहा। पवन के परिवार में बेटा शौर्य(10) मां गायत्री देवी, पत्नी अनुराधा हैं।

पुलिस देर रात तक छिपाती रही दूसरी मौत की बात

पुलिस जीतेंद्र की मौत की बात देर रात तक छिपाती रही। रात में 10 बजे के करीब एसीपी सुनील कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने मौत की जानकारी से इंकार किया। कहा कि बीपी लो होने की शिकायत पर उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। वहां की स्थिति क्या है, यह वह नहीं बता सकते। यही बात थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed