{"_id":"69a5e04e28f9ef0a170928f5","slug":"one-dead-10-injured-in-tractor-tavera-collision-naini-news-c-407-1-br11001-11847-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक्टर और टवेरा में भिड़ंत, एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक्टर और टवेरा में भिड़ंत, एक की मौत, 10 घायल
Tue, 03 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बांदा राजमार्ग पर सेहुड़ा गांव के पास सोमवार रात तिलक चढ़ाकर लौट रही टवेरा की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। इनमें से सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बेदौली सिरसा, मेजा रोड से बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेहुड़ा निवासी राम बरन आदिवासी के यहां तिलक आई थी। तिलकोत्सव कार्यक्रम के बाद लोग वापस लौट रहे थे। गांव के ही पास हाईवे पर मड़ाई करने जा रहा ट्रैक्टर टवेरा से भिड़ गया। इसमें टवेरा सवार राम कुमार आदिवासी (35), हीरा लाल आदिवासी (30), सुभाष कुमार आदिवासी (45), विशाल आदिवासी (35), बृज लाल(55), सुमित आदिवासी (12), गौरी शंकर (40) निवासी बेदौली, सिरसा, मेजारोड और ट्रैक्टर सवार कमलेश बिंद (45), राकेश कुमार बिंद (50) और राम सूरत (45) निवासी सरसेड़ी बारा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डाॅक्टर ने कमलेश कुमार बिंद को मृत घोषित कर दिया है। वहीं तिलक चढ़ाने आने वाले सभी घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर सवार एक युवक को जसरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।