फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One day after the start of the journey

एक दिन बाद ही करें सफर की शुरुआत

Mon, 22 Dec 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 22 Dec 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
One day after the start of the journey
इलाहाबाद। बेहतर होगा कि इन दिनों ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री 139 सेवा से पूछताछ करने के बाद ही स्टेशन जाएं, क्योंकि दिल्ली, एनसीआर और यूपी में पड़ रहे कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि सुबह की ट्रेनें शाम को और रात की ट्रेनें अगले दिन इलाहाबाद जंक्शन पहुंच रही हैं। राजधानी, दूरंतो समेत सभी मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की चाल पैसेंजर ट्रेनों से भी धीमी हो गई है। ट्रेनें लेट आने की वजह से रोजाना काफी संख्या में यात्रियों को या तो यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है या फिर निरस्त। जिनकी मजबूरी है उन्हें इस हाड़ कंपाती ठंड में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार घंटों करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कोहरे का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को इलाहाबाद आने वाली शायद ही ऐसी कोई ट्रेन रही, जो समय से जंक्शन पहुंची हो। मेरठ से आने वाली संगम रात नौ बजे तक इलाहाबाद नहीं पहुंच सकी थी। जबकि इसमें जुड़कर आने वाली देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस का रैक शाम 5.30 बजे इलाहाबाद पहुंचा। जयपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट शाम 6.30 बजे के आसपास बम्हरौली पहुंच सकी। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज लगातार तीसरे रोज दिन में एक बजे के बाद ही इलाहाबाद पहुंच सकी। रविवार को यह ट्रेन दिन में दो बजे जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


लेटलतीफी के कारण शाम को कुछ ट्रेनें इलाहाबाद से पुटबैक कर दी गई। मेरठ जाने वाली संगम  शाम 5.45 के बजाय रात 3.15 बजे, नौचंदी शाम 5.40 के बजाय रात 8.45 बजे और इलाहाबाद-जयपुर रात 11.30 बजे की बजाय रात दो बजे रवाना की गई। लंबी दूरी की ट्रेनों में 15484 महानंदा 24 घंटे, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस 29 घंटे, 22405 गरीबरथ एक्सप्रेस 22 घंटे, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 18 घंटे, 12818 झारखंड स्वर्ण जयंती 15 घंटे तक विलंबित रही। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी पांच से 12 घंटे तक विलंबित रही। रविवार को इलाहाबाद होकर दिल्ली जाने वाली रीवां सुपरफास्ट, महाबोधि, पुरुषोत्तम, मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पटना राजधानी, हावड़ा राजधानी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों विलंब से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed