फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One chance for Jaunpur DM Anuj Kumar Jha to follow the order, three months' extension

हाईकोर्ट : जौनपुर के डीएम अनुज कुमार झा को आदेश पालन का एक मौका, तीन माह की मोहलत

Sun, 24 Sep 2023 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 03:56 PM IST
सार

कोर्ट ने कहा प्रथम दृष्टया जिलाधिकारी जौनपुर अनुज कुमार झा को अवमानना के आरोप में दंडित करने का केस बनता है। फिर भी अवमानना नोटिस जारी न कर उन्हें आदेश के पालन का एक मौका दिया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि फिर भी आदेश का पालन नहीं किया गया तो याची दोबारा कोर्ट आ सकता है।

विज्ञापन
One chance for Jaunpur DM Anuj Kumar Jha to follow the order, three months' extension
court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी जौनपुर अनुज कुमार झा को निर्देश दिया है कि वह याची के प्रत्यावेदन तय करने के आदेश का तीन माह में पालन करें। जिसके तहत याची ने मछली शहर तहसील के गांव अमारा स्थित गाटा संख्या 1157 रकबा 2.90 एकड़ से बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए बेदखल न करने की मांग की गई है। कोर्ट ने जिलाधिकारी को एक अगस्त 23 के आदेश से दो माह में निर्णय लेने का निर्देश दिया था। जिसकी अवहेलना करने पर यह अवमानना याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा प्रथम दृष्टया जिलाधिकारी जौनपुर अनुज कुमार झा को अवमानना के आरोप में दंडित करने का केस बनता है। फिर भी अवमानना नोटिस जारी न कर उन्हें आदेश के पालन का एक मौका दिया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि फिर भी आदेश का पालन नहीं किया गया तो याची दोबारा कोर्ट आ सकता है।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने हरिवंश की अवमानना याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचिका पर अधिवक्ता कमला कांत मिश्र व वरुण मिश्र ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना था कि तहसीलदार जबरन उसे जमीन से बेदखल करना चाहते हैं। जिसके खिलाफ प्रत्यावेदन जिलाधिकारी को दिया गया। कोर्ट ने तय करने का आदेश दिया फिर भी कोई कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट की शरण ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed