फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   one arrested in shootin hospital guard at Kutchery

गार्ड को गोली मारने का एक आरोपी हिरासत में

Sun, 27 Oct 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
one arrested in shootin hospital guard at Kutchery
one arrested in shootin hospital guard at Kutchery
मुख्य आरोपी छोटू व मोहित अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन

घायल गार्ड की पीठ से ऑपरेशन कर निकाली गईं गोलियां
प्रयागराज। कचहरी रोड पर एक दिन पहले सरेशाम अस्पताल के गार्ड शैलेंद्र पासी उर्फ मिथुन (25) को गोली मारने का एक नामजद आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, मुख्य मोहित व छोटू पासी समेत तीन अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उधर, रात मेें ही ऑपरेशन कर घायल गार्ड के शरीर से तीन गोलियां निकाली गईं, जिसके बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शिवकुटी के भुलई का पूरा निवासी शैलेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम बेली अस्पताल में संविदा पर गार्ड है। एक दिन पहले उसे घर लौटते वक्त बाइकसवार बदमाशों ने तीन गोलियां मारी थीं, जिसके बाद उसे पहले एसआरएन व फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर में फंसी गोलियां निकालीं। घायल के बयान के आधार पर घटना में सभासद पुत्र मोहित पासी, छोटू पासी, मनीष पासी व पप्पू को नामजद किया गया। वारदात के बाद रात में ही कर्नलगंज व शिवकुटी पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच ने भी तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। सूत्रों की मानें तो शनिवार दोपहर पुलिस ने एक नामजद आरोपी पप्पू को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कर्नलगंज इंस्पेक्टर इससे इंकार करते रहे। मुख्य मोहित व छोटू समेत तीन आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं और पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

करीब दो दर्जन मामले, फिर भी कार्रवाई नहीं
सूत्रों के मुताबिक, मामले में नामजद मोहित व छोटू पासी पर कुल मिलाकर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मोहित पर 14 जबकि छोटू पर 10 मुकदमे हैं। दोनों शिवकुटी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। लगातार आपराधिक वारदातों में नाम सामने आने के बाद नवंबर 2017 में दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। जिसमें कहा गया कि दोनों गैंग बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारोगा ने बदलवा दी थी तहरीर
गार्ड को गोली मारने के आरोपियों पर शिवकुटी पुलिस मेहरबान है। इतना कि फायरिंग व बमबाजी की वारदात को मारपीट की धाराओं में दर्ज किया था। बता दें कि पांच सितंबर की रात लाला की सराय में बमबाजी हुई थी। यहां रहने वाले संजय ने बताया था कि उसके घर के सामने एक नामजद आरोपी व उसके साथी बाहरी युवक को बेरहमी से पीट रहे थे। मना करने पर बमबाजी कर दी थी जिसमें रिपिट व छर्रे लगने से विकास, मुकेश, किरन व उसकी बेटी अजीता और पप्पू घायल हुए। आरोप है कि थाने में शिकायत पर एक दरोगा ने दबाव बनाकर तहरीर में बमबाजी की जगह लाठी-डंडे से हमले की बात लिखवा दी और फिर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed