फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One arrested for throwing bomb at school principal, raids underway to search for second accused

Prayagraj : स्कूल में प्रधानाचार्य पर बम फेंकने वाला एक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश

Sat, 16 Mar 2024 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 11:55 AM IST
सार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के नंदन तालाब निवासी प्रांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बुधवार को काॅलेज में पहुंंचे दो युवकों ने उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार से किसी विद्यार्थी पर हाथ उठाने को लेकर झगड़ा करने लगे।

विज्ञापन
One arrested for throwing bomb at school principal, raids underway to search for second accused
arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर मोहल्ले में आदर्श इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद मिश्रा पर बुधवार को कॉलेज के अंदर बम फेंकने वाले दो नकाबपोश में से एक की पहचान करते हुए नैनी पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन जिंदा बम भी मिले हैं। उसका एक साथी अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने थाना क्षेत्र के नंदन तालाब निवासी प्रांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बुधवार को काॅलेज में पहुंंचे दो युवकों ने उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार से किसी विद्यार्थी पर हाथ उठाने को लेकर झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर वह अपने कक्ष से निकलकर स्कूल का गेट बंद करवाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान झगड़ा कर रहे युवकों ने उन पर बम फेंक दिया। इससे वह घायल हो गए। उनकी तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस ने प्रांशु को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन बम भी बरामद किए गए। जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। प्रभारी निरीक्षक नैनी कोतवाली यशपाल सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी भी गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed