{"_id":"69ab3f34c633435731013519","slug":"on-the-third-day-of-holi-there-is-a-riot-of-colours-in-thatheri-bazaar-allahabad-news-c-3-ald1024-836078-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: होली के तीसरे दिन ठठेरी बाजार में रंगों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: होली के तीसरे दिन ठठेरी बाजार में रंगों की धूम
विज्ञापन
ठठेरी बाजार में होली में मस्ती करते बच्चे। संवाद
शहर में तीसरे दिन भी रंगों का त्योहार देखने को मिला। शुक्रवार को ठठेरी बाजार में लोगों ने जोश और उमंग के साथ होली खेली। दोपहर से ही रंग और गुलाल उड़ने लगे और माहौल पूरी तरह मस्ती में डूब गया। लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आए।
जामा मस्जिद चौराहे और सब्जी मंडी के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कई जगह रंग से भरे टैंकर और बड़े-बड़े ड्रम रखे गए थे। नाकाबंदी..., होली खेले रघुवीरा... और खइके पान बनारस वाला... जैसे गानों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा थिरकते दिखे। कई युवाओं ने एक-दूसरे को कंधों पर उठाकर नाचते हुए रंग लगाया। कपड़ा फाड़ होली भी कई युवा मनाते नजर आए। होली खेलने की उमंग में खुद सुध-बुध खो चुके होरियारे दूसरों के कपड़े फाड़कर तारों पर फेंकते नजर आए।
वहीं, बच्चों का उत्साह भी इस उत्सव में कम नहीं था। महिलाओं ने भी होली का आनंद लिया। दोपहर बाद बाजार में रंगों की मस्ती और तेज हो गई। ढोल की थाप पर युवाओं की टोली नाचती रही। शाम तक पूरा इलाका रंगों से भर गया और हर तरफ उत्सव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इस दौरान संयोजक आशीष केसरवानी, आयोजक रोहित कसेरा, चंद्र मोहन कसेरा, सौरभ गुप्ता, शरद भाई रंगवाले, प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी, पुदुन कसेरा, जानू कसेरा, श्री कसेरा, संजय केसरवानी, संजय रस्तोगी, विजय रावत, कुनाल केसरवानी आदि मौजूद रहे।