{"_id":"88bec438947a8f98723e83fb315642c8","slug":"on-the-night-of-the-jungle-around-screaming-teenager-chhanti-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की चीख पर रातभर जंगल का खाक छानती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की चीख पर रातभर जंगल का खाक छानती रही पुलिस
City News
Updated Sun, 31 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित जंगल में शुक्रवार रात किशोरी की चीख पर रातभर पुलिस जंगल का खाक छानती रही। कई थानों की फोर्स के साथ देररात और शनिवार सुबह पुलिस ने कई घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन कुछ मिला नहीं। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस खाली हाथ लौट आई।
कंट्रोल रूम पर सूबेदारगंज के जंगल से किशोरी की चीख सुनाई पड़ने की सूचना के बाद खलबली मच गई थी। एसपी राजेश कुमार, सीओ सेकेंड सचिंद्र पटेल, खुल्दाबाद, कैंट, करेली और धूमनगंज पुलिस के साथ पीएसी जंगल में पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस छानबीन करती रही। रात दो बजे तक जंगल में खोजबीन किया गया। इसके बाद सर्च आपरेशन रोक दिया गया। सुबह पांच बजे के बाद दोबारा पुलिस जंगलों में घुसी। सुबह नौ बजे तक पुलिस जंगल की खाक छानती रही। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस लौट आई।