फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the information of drowning, the divers who kept searching in the Ganges, found it in the bushes three hund

गजब : डूबने की सूचना पर जिसे गंगा में खोजते रहे गोताखोर, वह घाट से तीन सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला

Tue, 20 Jun 2023 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 06:44 PM IST
सार

हनुमानगंज क्षेत्र के भोजापट्टी, लीलापुर कला घाट पर सोमवार को गंगा जल भरते समय डूबा अमरजीत पटेल (20) पुत्र ओम प्रकाश निवासी ढोकरी थाना हंडिया मंगलवार को घाट से तकरीबन तीन सौ मीटर और घर से करीब दो किलोमीटर दूर घास की झाड़ियों में मिला।

विज्ञापन
On the information of drowning, the divers who kept searching in the Ganges, found it in the bushes three hund
जिसे गंगा में खोज रहे थे गोताखोर वह घाट के किनारे झाड़ियों में बेहोश मिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डूबने की सूचना पर जिस युवक को पुलिस के जवान और गोताखोर गंगा में खोजते रहे वह दूसरे दिन घाट से 300 मीटर झाड़ियों में अचेतावस्था में मिला। उसके शरीर पर लोहे की जंजीर जकड़ी मिली। होश आने पर उसने जो बात बताई उसको सुनकर सभी लग सन्न रह गए। मंगलवार को पुलिस दोबारा जाल लेकर गोताखोरों के साथ उसको ढूंढने की तैयारी कर रही थी तब तक उसके जीवित होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


हनुमानगंज क्षेत्र के भोजापट्टी, लीलापुर कला घाट पर सोमवार को गंगा जल भरते समय डूबा अमरजीत पटेल (20) पुत्र ओम प्रकाश निवासी ढोकरी थाना हंडिया गुड़गांव हरियाणा मे मारुति कंपनी में कार्य करता है। वह छुट्टी लेकर कुछ दिनों से घर आया है। मंगलवार को घाट से तकरीबन तीन सौ मीटर और घर से करीब दो किलोमीटर दूर घास की झाड़ियों में  अर्धबेहोशी की हालत में मिला। उसके शरीर पर लोहे की मोटी जंजीर पड़ी थी। गंगा में डूबने की सूचना के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन

 

वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर घाट के पास झाड़ियों में पाया गया। लोगों को देख अमरजीत बगल में पड़ी प्लास्टिक की बोतल जोर जोर से पीटने लगा, जिससे लोगों की उस पर नजर पड़ी। परिजन उसको घर ले आए। चाय नाश्ता आदि के बाद वह कुछ सामान्य हुआ। परिजनों को अमरजीत ने बताया कि जब वह जल भर कर गंगा से बाहर निकला तो पांच लोग काला कपड़ा पहने थे और अपना चेहरा गमछे से बांधे हुए थे। अमरजीत से पानी पिलाने को कहा तो वह पानी पिलाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें : स्नान के बाद जल भरने गया युवक गंगा में समाया, मारुति कंपनी में करता है काम, छुट्टी लेकर घर आया था

पानी पिलाते समय ही पांचों में से किसी ने कुछ कर दिया,जिससे वह बेहोश हो गया और उसे कुछ नहीं पता की वह वहां कैसे पहुंचा। उधर, पुलिस गोताखोरों के साथ उसे दुबारा नदी में तलाश करने के लिए निकलने की तैयारी कर ही रही थी की तभी एसओ अरविंद कुमार राय के मोबाइल पर करीब 11.30 बजे अमरजीत के जीवित होने की सूचना मिली। सरायइनायत पुलिस एवं हंडिया पुलिस अमरजीत के घर पहुंच कर उससे पूछताछ कर रही है। गंगा में डूबे युवक के जिंदा मिलने पर उसे देखने वालों की भीड़ घर पर जमा हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed