फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man who went to fill water after bathing got immersed in the Ganges, works in Maruti company

प्रयागराज : स्नान के बाद जल भरने गया युवक गंगा में समाया, मारुति कंपनी में करता है काम, छुट्टी लेकर घर आया था

Mon, 19 Jun 2023 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 05:43 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी अमरजीत पटेल उर्फ दीपू (20) पुत्र ओम प्रकाश अपने पड़ोसी अशोक के साथ गंगा स्नान करने के लिए भोजापट्टी लीलापुर गंगा घाट पर गया था। स्नान करके बाहर आने के बाद वह जल भरने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने वह गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन
young man who went to fill water after bathing got immersed in the Ganges, works in Maruti company
अमरजीत पटेल उर्फ दीपू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हनुमानगंज क्षेत्र के भोजापट्टी लीलापुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आया एक युवक गहरे पानी में समा गया। स्नान करने के बाद जल भरते समय उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहराई में चला गया। साथ में स्नान कर रहे युवक की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गोताखोरों ने कई घंटे तक खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी अमरजीत पटेल उर्फ दीपू (20) पुत्र ओम प्रकाश अपने पड़ोसी अशोक के साथ गंगा स्नान करने के लिए भोजापट्टी लीलापुर गंगा घाट पर गया था। स्नान करके बाहर आने के बाद वह जल भरने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते पानी में समा गया। साथ में स्नान कर रहे अशोक के शोरगुल मचाने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

विज्ञापन

young man who went to fill water after bathing got immersed in the Ganges, works in Maruti company
युवक के गंगा में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पाकर हंडिया और सरायइनायत थानों की पुलिस गोताखोरों के साथ घाट पर पहुंची। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। अमरजीत पटेल गुड़गांव हरियाणा में मारुति कंपनी में काम करता है। एक सप्ताह की छुट्टी लेकर वह घर आया था। सोमवार को  उसको ड्यूटी पर वापस लौटना था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed