{"_id":"680fcf2d11123ec6a803f9fd","slug":"on-site-investigation-of-fraud-in-development-work-naini-news-c-407-1-sald1007-1889-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विकास कार्य में फर्जीवाड़े की हुई स्थलीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विकास कार्य में फर्जीवाड़े की हुई स्थलीय जांच
Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर। गांव में कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में खलबली मची रही।
फूलपुर विकास खंड के सराय दाउद उर्फ ढकपुरा गांव के रहने वाले राकेश कुमार सहित कई ग्रामीणों ने गांव में बनाए गए अमृतसरोवर के निर्माण में भारी धांधली किए जाने के साथ ही गांव के अन्य विकास कार्यों सहित कई बिंदुओं पर जांच कराए जाने की मांग की गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी प्रयागराज ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। यह जांच टीम सोमवार दोपहर गांव पहुंची और स्थलीय निरीक्षण करना प्रारंभ किया तो खलबली मच गई। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ ही अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण मुन्ना लाल आदि रहे।