फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Janmashtami, designer dresses came from Rajasthan and Agra, this time swings etc

Prayagraj : जन्माष्टमी पर राजस्थान और आगरा से आईं डिजाइनर पोशाकें, इस बार झूला आदि भी आए नए लुक में

Thu, 22 Aug 2024 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 01:58 PM IST
सार

बाजार में कारोबारियों ने मुरली, मटकी, पोशाक, मोर पंख, मोती, झूला, बाजूबंद, आसन सहित सब कुछ नए लुक में मंगवाए गए हैं। जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस वजह से बुधवार को बाजार में खरीदारी भी अच्छी हुई। इस बार लड्डू गोपाल के लिए मोतियों की माला की अच्छी डिमांड है।

विज्ञापन
On Janmashtami, designer dresses came from Rajasthan and Agra, this time swings etc
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी - फोटो : instagram

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संगम नगरी के बाजार सज गए हैं। गली-मोहल्लों में जहां एक ओर दुकानों में भगवान की पोशाक व अन्य सजावटी सामान मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भगवान को भोग में लगाने के लिए खाने-पीने के तमाम आइटम की बिक्री भी तेज हो गई है। जन्माष्टमी पर राजस्थान, आगरा के डिजाइन व जड़ी पोशाक में कान्हा लोगों को आकर्षित करेंगे। शहर से गांव तक जन्माष्टमी के पर्व को लेकर दुकानें सज गईं हैं।

विज्ञापन


बाजार में कारोबारियों ने मुरली, मटकी, पोशाक, मोर पंख, मोती, झूला, बाजूबंद, आसन सहित सब कुछ नए लुक में मंगवाए गए हैं। जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस वजह से बुधवार को बाजार में खरीदारी भी अच्छी हुई। इस बार लड्डू गोपाल के लिए मोतियों की माला की अच्छी डिमांड है।
विज्ञापन


पोशाक की भी काफी वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। इनके दाम भी अलग-अलग हैं। मुरली की भी कई डिजाइन मौजूद हैं। श्रीकृष्ण की झांकी घरों में सजाने के लिए लोगों ने गत्ता, फाइवर, प्लास्टिक, गोंद सहित अन्य आइटम की खरीदारी की। बाजार में मुरली वाले की मुरली 20 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है। पोशाक 60 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में उपलब्ध है। कारोबारी संजय केसरवानी ने बताया कि शृंगार-रंगोली के पैकेट के दाम भी अलग-अलग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलौने वाले आइटमों की डिमांड बढ़ी

जन्माष्टमी के अवसर तमाम शहरी अपने घर में भगवान की झांकी भी सजाते हैं। इस वजह से खिलौनों की डिमांड भी बढ़ गई है। बाजार में खास जन्माष्टमी के लिए लकड़ी का झूला, भगवान के घुंघराले बाल, चारपाई, सिंहासन, माखन मटकी, लाइट झालर, कालिया नाग, छोटा भीम आदि खिलौने भी लोग पसंद कर रहे हैं। चौक, सिविल लाइंस, कटरा के दुकानों पर लड्डू गोपाल की मूर्तियां, सिंहासन, रंग-बिरंगी पोशाक से दुकानें सज गई हैं। चौक के कारोबारी राम अग्रवाल ने बताया कि गोपाल को सजाने के लिए जरी और मीना वर्क वाले मुकुट, लाइट वाले झूले लोगों को खूब भा रहे हैं। खरीदारी तेज हो गई है।

पीतल के भगवान की भी मांग

कटरा के कारोबारी श्याम केसरवानी ने बताया कि जन्माष्टमी पर पीतल के लड्डू गोपाल की मांग हो रही है। गुजरात के जामनगर से पीतल से बने भगवान मंगवाए जाते हैं। 150 से लेकर 14 हजार रुपये तक के कृष्ण बाजार में मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed