Prayagraj : जन्माष्टमी पर राजस्थान और आगरा से आईं डिजाइनर पोशाकें, इस बार झूला आदि भी आए नए लुक में
बाजार में कारोबारियों ने मुरली, मटकी, पोशाक, मोर पंख, मोती, झूला, बाजूबंद, आसन सहित सब कुछ नए लुक में मंगवाए गए हैं। जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस वजह से बुधवार को बाजार में खरीदारी भी अच्छी हुई। इस बार लड्डू गोपाल के लिए मोतियों की माला की अच्छी डिमांड है।
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संगम नगरी के बाजार सज गए हैं। गली-मोहल्लों में जहां एक ओर दुकानों में भगवान की पोशाक व अन्य सजावटी सामान मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भगवान को भोग में लगाने के लिए खाने-पीने के तमाम आइटम की बिक्री भी तेज हो गई है। जन्माष्टमी पर राजस्थान, आगरा के डिजाइन व जड़ी पोशाक में कान्हा लोगों को आकर्षित करेंगे। शहर से गांव तक जन्माष्टमी के पर्व को लेकर दुकानें सज गईं हैं।
बाजार में कारोबारियों ने मुरली, मटकी, पोशाक, मोर पंख, मोती, झूला, बाजूबंद, आसन सहित सब कुछ नए लुक में मंगवाए गए हैं। जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस वजह से बुधवार को बाजार में खरीदारी भी अच्छी हुई। इस बार लड्डू गोपाल के लिए मोतियों की माला की अच्छी डिमांड है।
पोशाक की भी काफी वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। इनके दाम भी अलग-अलग हैं। मुरली की भी कई डिजाइन मौजूद हैं। श्रीकृष्ण की झांकी घरों में सजाने के लिए लोगों ने गत्ता, फाइवर, प्लास्टिक, गोंद सहित अन्य आइटम की खरीदारी की। बाजार में मुरली वाले की मुरली 20 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है। पोशाक 60 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में उपलब्ध है। कारोबारी संजय केसरवानी ने बताया कि शृंगार-रंगोली के पैकेट के दाम भी अलग-अलग हैं।
खिलौने वाले आइटमों की डिमांड बढ़ी
जन्माष्टमी के अवसर तमाम शहरी अपने घर में भगवान की झांकी भी सजाते हैं। इस वजह से खिलौनों की डिमांड भी बढ़ गई है। बाजार में खास जन्माष्टमी के लिए लकड़ी का झूला, भगवान के घुंघराले बाल, चारपाई, सिंहासन, माखन मटकी, लाइट झालर, कालिया नाग, छोटा भीम आदि खिलौने भी लोग पसंद कर रहे हैं। चौक, सिविल लाइंस, कटरा के दुकानों पर लड्डू गोपाल की मूर्तियां, सिंहासन, रंग-बिरंगी पोशाक से दुकानें सज गई हैं। चौक के कारोबारी राम अग्रवाल ने बताया कि गोपाल को सजाने के लिए जरी और मीना वर्क वाले मुकुट, लाइट वाले झूले लोगों को खूब भा रहे हैं। खरीदारी तेज हो गई है।
पीतल के भगवान की भी मांग
कटरा के कारोबारी श्याम केसरवानी ने बताया कि जन्माष्टमी पर पीतल के लड्डू गोपाल की मांग हो रही है। गुजरात के जामनगर से पीतल से बने भगवान मंगवाए जाते हैं। 150 से लेकर 14 हजार रुपये तक के कृष्ण बाजार में मिल रहे हैं।