फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Easter shared happiness

प्रभु पुनरुत्थान ईस्टर पर बांटी खुशियां

Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
On Easter shared happiness
ईस्टर पर रविवार को पत्थर गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना सभा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रभु पुनरुत्थान पर्व ईस्टर रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेंट जोसेफ कैथड्रिल, आल सेंटस कैथिड्रल सहित शहर के विभिन्न चर्चों में स्पेशल प्रेयर हुई। चर्च से लेकर  मसीही घरों में उल्लास का माहौल रहा। ईस्टर एग आपस में बांटा गया। 
विज्ञापन


सेंट जोसेफ कैथड्रिल में शनिवार की रात दस बजे से शुरू हुई आराधना रविवार की सुबह पूरी हुई। रोमन कैथोलिक इलाहाबाद प्रांत के बिशप राफी मंजली ने कहा परमेश्वर पुत्र यीशु ने मृत्यु पर विजय पाई है। क्रूस पर चढ़ने के तीसरे दिन जीवित होना, असत्य, अन्याय, बुराई पर विजय पाने का संदेश देना है। ईस्टर आशा और आनंद का पर्व है। क्रूस आराधना के बाद  बाइबिल के अट्ठाइसवां अध्याय ,‘शुभ समाचार’ एक से दस पेज का पाठ एवं मनन किया गया। पल्ली पुरोहित पल्ली पुरोहित एफ.जे. फ्रांसिस ने स्पेशल प्रेयर में विश्व शांति की कामना की। उसके बाद प्रभु प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में साधना सदन के डायरेक्टर फादर लियो सहित चर्च से जुड़े फादर, सिस्टर एवं मसीही उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


आल सेंट्स  कैथिड्रल  में विशेष प्रार्थना में डायोसिस आफ लखनऊ के बिशप पीटर बलदेव ने अपने संदेश में कहा यीशु ने हमें मृत्यु पर विजय पाने का रास्ता बताया है। उन्होंने मानवता की खातिर दुख सहने का मार्ग हमें दिखाया है। ईस्टर मृत्यु पर विजय का पर्व है। पर्व की खुशियां हमें नवजीवन प्रदान करती हैं। पल्ली पुरोहित इम्मानुएल पाईक ने विशेष आराधना का संचालन किया। प्रभुभोज में बड़ी संख्या में मसीही जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली ट्रिनिटी चर्च में पल्ली पुरोहित राजेश जोसेफ  और म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च के पल्ली पुरोहित प्रवीण मैसी ने विशेष आराधना कराई।
यीशु दरबार, जमुना चर्च, लाल गिरजाघर, चौक चर्च ,कटरा चर्च, सेंट पाल्स चर्च आदि में ईस्टर धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed