Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On August Revolution, youth raised their voice for employment rights, recruitment should be done for one crore

प्रयागराज : अगस्त क्रांति पर रोजगार अधिकार के लिए युवाओं ने बुलंद की आवाज, खाली एक करोड़ पदों पर हो भर्ती

Fri, 09 Aug 2024 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा बेरोजगारी की समस्या हल किया जाना मुमकिन है बशर्ते आर्थिक नीतियों में बदलाव किया जाए। अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेश सरकार के रोजगार व सरकारी नौकरी मुहैया कराने के दावों को जमीनी हकीकत के उलट बताया।

विज्ञापन
On August Revolution, youth raised their voice for employment rights, recruitment should be done for one crore
युवा मंच के बैनर तले युवाओं ने रोजगार के लिए पत्थर गिरजाघर पर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक मौके पर युवाओं ने पत्थर गिरजाघर में रोजगार संकट हल करने के आवाज बुलंद की। प्रस्ताव पारित कर सुपर रिच की संपत्ति पर समुचित टैक्स, शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार की गारंटी, देश में खाली एक करोड़ पदों पर तत्काल भर्ती और हर व्यक्ति के सम्मानजनक जिंदगी सुनिश्चित करने के संवैधानिक दायित्व जैसे सवालों को हल करने की मांग केंद्र सरकार से की गई।

विज्ञापन


भारी बरसात में भी घंटों धरना प्रदर्शन चला। इस मौके पर राष्ट्रपति व सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपे गए। राष्ट्रपति को प्रेषित पत्र में देश में गहराते रोजगार संकट हल करने का मुद्दा उठाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में प्रदेश में 6 लाख रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती, शिक्षा सेवा चयन आयोग में तत्काल नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति, टीजीटी-पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा तिथियों की घोषणा, टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन 2022 में 25 हजार पदों को शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा एलटी व प्रवक्ता जीआईसी, बीईओ, प्राथमिक शिक्षक भर्ती, समूह 'ग', तकनीकी संवर्ग समेत अन्य विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने, टीजीटी-पीजीटी 2016 व 2021 की प्रतीक्षा सूची के चयनित शिक्षकों की नियुक्ति, टीजीटी - 2011 जीवविज्ञान का तत्काल साक्षात्कार कराने, संविदा/मानदेय व आऊटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने, एलटी आदि में आर्हता प्रकरण हल करने, उम्र सीमा में छूट, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे सवालों को हल करने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

On August Revolution, youth raised their voice for employment rights, recruitment should be done for one crore
युवा मंच ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला।

युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा बेरोज़गारी की समस्या हल किया जाना मुमकिन है बशर्ते आर्थिक नीतियों में बदलाव किया जाए। अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेश सरकार के रोजगार व सरकारी नौकरी मुहैया कराने के दावों को जमीनी हकीकत के उलट बताया।

आल इंडिया लायर्स यूनियन के अध्यक्ष अरविंद राय व सचिव आशुतोष तिवारी ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर रोजगार अधिकार अभियान में उठाए गए मुद्दों को हल करने की मांग केंद्र सरकार से की। संघर्ष वाहिनी के विभूति विक्रम सिंह, जय प्रकाश यादव, शोध छात्र बागीश धर राय, विनोद कुमार आदि ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। इस मौके पर अर्जुन प्रसाद, प्रदीप कुमार चौधरी ,आर एस  इंद्रसेन, हरि किशन, पूनम देवी ,पवन कुमार चौधरी, राजेश पाण्डेय, प्रमोद दुबे, पंकज कुमार ,अजय गौतम ,मनोज कुमार शर्मा ,राजेश कुमार तिवारी, रजनीश पांडे,अंकित कुमार ,अखिलेश त्रिपाठी, मिथिलेश चौहान समेत बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed