फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old man trapped in tractor's cultivator and dragged 25 meters dies

Prayagraj News: ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंसकर 25 मीटर घिसटे बुजुर्ग की मौत, नातिन समेत दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Old man trapped in tractor's cultivator and dragged 25 meters dies
कोखराज के तरसौरा गांव के समीप ट्रैक्टर के पीछे बंधे कल्टीवेटर में फंस कर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद बुजुर्ग करीब 25 मीटर घिसटते रहे। लोगों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर रुका, लेकिन उनकी जान चली गई। हादसे में बाइक पर बैठी बुजुर्ग की नातिन व ट्रैक्टर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। ।
विज्ञापन

तरसौरा निवासी रामराज (70) की बेटी सईगंज में ब्याही है। उनकी नातिन रागिनी (16) पुत्री रोहित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। गर्मी की छुट्टी में रागिनी अपने माता-पिता के घर गई थी। रविवार को को रामराज बाइक से नातिन को बुलाने गए थे। वापस लौटते वक्त गांव के समीप एक ट्रैक्टर कल्टीवेटर बांधकर कहीं खेत की जोताई करने जा रहा था। कल्टीवेटर में फंसकर रामराज व रागिनी बाइक से गिरकर कुछ दूरी तक घिसटे। रागिनी तो किसी तरह छूट गई, लेकिन रामराज काफी दूर तक घिसटते रहे, जो उनकी मौत का कारण बना। ट्रैक्टर पर बैठी तरसौरा गाव की सारिका पत्नी रामकुमार भी नीचे गिरने से जख्मी हो गई।
विज्ञापन

हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले गई जहां चिकित्सकों ने रामराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। ट्रैक्टर तरसौरा निवासी एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed