फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old man shot while sleeping at night, accused of committing the crime over land dispute

Prayagraj : रात में सोते समय वृद्ध को मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को अंजाम देने का आरोप

Mon, 04 Dec 2023 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

देवघाट निवासी दयाशंकर विश्वकर्मा (78) ने गांव में ही पुराने घर से 100 मीटर दूर नया घर बनवाया है। अभी इसमें गृह प्रवेश नहीं हुआ है। इसी नए घर में रोज की तरह दयाशंकर विश्वकर्मा और उनके भाई शिवशंकर सोने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Old man shot while sleeping at night, accused of committing the crime over land dispute
एसआरएन अस्पताल में भर्ती दयाशंकर विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के देवघाट में बीतीरात घर के बरामदे में सो रहे वृद्ध को गोली मार दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी करछना में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। गोली दाहिने बांह को छीलते हुए पसली में लगी है।

विज्ञापन

 

देवघाट निवासी दयाशंकर विश्वकर्मा (78) ने गांव में ही पुराने घर से 100 मीटर दूर नया घर बनवाया है। अभी इसमें गृह प्रवेश नहीं हुआ है। इसी नए घर में रोज की तरह दयाशंकर विश्वकर्मा और उनके भाई शिवशंकर सोने के लिए गए थे। शिवशंकर कमरे के भीतर जबकि दयाशंकर मकान के बाहर बरामदे में लेटे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर शिवशंकर बाहर आए। शोरगुल सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed