{"_id":"5f0f61108ebc3e63a73be2a5","slug":"old-man-s-husband-offers-to-divorce-the-teenager-father-refuses-meerganj-news-bly412778414","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़े शौहर ने की किशोरी को तलाक देने की पेशकश, पिता का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़े शौहर ने की किशोरी को तलाक देने की पेशकश, पिता का इनकार
विज्ञापन
Nikah
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का आरोपी के ग्राम प्रधान पिता ने करा दिया था जबरन निकाह
विज्ञापन
मामला सुर्खियों में आया तो शुरू की कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश
पीड़िता के नेत्रहीन पिता ने कहा- आरोपियों को सजा दिलाए बगैर चैन नहीं लूंगा
शाही। भीख मांगकर गुजारा करने वाले दृष्टिहीन व्यक्ति की दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग बेटी से निकाह करने वाले 60 साल के बूढ़े ने मामला सुर्खियों में आने के बाद अब उसे तलाक देने की पेशकश की है। हालांकि पीड़िता के पिता ने उसकी पेशकश ठुकराते हुए साफ कहा है कि अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले आरोपियों को सजा दिलाए बगैर वह चैन से नहीं बैठेगा। उधर, बुधवार को खुफिया विभाग के लोगों ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की।
इलाके के एक गांव में रहने वाले दृष्टिहीन व्यक्ति की नाबालिग बेटी से करीब साल भर पहले गांव के दबंग प्रधान के बेटे ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता के मुताबिक ग्राम प्रधान के काफी धमकाने के बावजूद उसने इस मामले में रिपोर्ट लिखाई थी जिसके बाद पुलिस ने प्रधान के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी की खुंदक में चार जुलाई को ग्राम प्रधान ने करीब 15-20 लोगों के साथ उसके घर से जबरन उसकी बेटी को उठा लिया और फिर जबरन 60 साल के एक बूढ़े से उसका निकाह करा दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो हाल ही में उसने डीजीपी को पत्र लिखकर इंसाफ मांगा है।
विज्ञापन
पीड़िता के नेत्रहीन पिता के मुताबिक बुधवार को अमर उजाला में यह मामला सुर्खियों में आने के बाद उसकी बेटी से निकाह करने वाले बूढ़े ने फोन पर संपर्क कर गुजारिश की कि वह उसकी बेटी को तलाक दे देगा, लिहाजा वह उस पर कानूनी कार्रवाई न करे। पीड़िता के पिता के मुताबिक उसने यह भी कहा कि ग्राम प्रधान ने उसे भी धमकियां दी थीं, इस वजह से उसे उसकी बेटी से निकाह करना पड़ा लेकिन उन्होंने उससे दो टूक कह दिया कि वह अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई होने से पहले खामोश नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, बुधवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद खुफिया विभाग का स्टाफ गांव में छानबीन करने पहुंचा। उन्होंने पीड़िता के पिता के साथ गांव के भी कई लोगों से भी पूछताछ की। खुफिया विभाग के लोगों ने बताया कि वे इस पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। उधर, शाही की पुलिस ने इसके बावजूद घटना का संज्ञान नहीं लिया।
गांव के काजी ने इनकार किया तो दूसरा काजी बुलाकर कराया निकाह
पीड़ित किशोरी के पिता के मुताबिक ग्राम प्रधान और उसके लोगों ने जिस रात उनकी बेटी का जबरन निकाह कराया, वह और उनकी पत्नी लगातार चीख-चीखकर उसका विरोध करते रहे लेकिन प्रधान अपने बेटे पर केस दर्ज कराने की खुंदक में कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। उसने पहले गांव के ही काजी को निकाह पढ़ाने के लिए बुलाया लेकिन जब उसने निकाह कराने से इनकार कर दिया तो प्रधान ने उसे डांट-डपटकर भगा दिया। प्रधान पक्ष के लोग रात में ही दूसरे काजी को बुलाकर लाए। उसने भी विरोध किया तो ग्राम प्रधान के लोग उसे मारपीट की धमकियां देने लगे। फिर जबरन निकाहनामे पर अंगूठा लगवा लिया।
कई बार शिकायत की, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़िता के पिता ने बताया कि निकाह के अगले दिन सुबह ही उन्होंने हल्के के दरोगा और सिपाहियों को पूरा वाकया बताया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इससे पहले प्रधान पक्ष के लोगों ने दो बार उनके घर में घुसकर मारपीट भी की थी। तब भी पुलिस को तहरीर दी थी मगर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उन्हें ही हड़काकर थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
मामला सुर्खियों में आया तो शुरू की कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश
पीड़िता के नेत्रहीन पिता ने कहा- आरोपियों को सजा दिलाए बगैर चैन नहीं लूंगा शाही। भीख मांगकर गुजारा करने वाले दृष्टिहीन व्यक्ति की दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग बेटी से निकाह करने वाले 60 साल के बूढ़े ने मामला सुर्खियों में आने के बाद अब उसे तलाक देने की पेशकश की है। हालांकि पीड़िता के पिता ने उसकी पेशकश ठुकराते हुए साफ कहा है कि अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले आरोपियों को सजा दिलाए बगैर वह चैन से नहीं बैठेगा। उधर, बुधवार को खुफिया विभाग के लोगों ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की।