{"_id":"5f76334c8ebc3e74f561f62c","slug":"old-man-hanged-himself-in-suspicious-condition-in-a-truck-standing-in-a-police-station-allahabad-news-ald287810445","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में खड़े ट्रक में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में खड़े ट्रक में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मौत
Fri, 02 Oct 2020 06:49 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
नवाबगंज थाना परिसर में खड़े ट्रक में वृद्ध ने संदिग्ध दशा में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव ट्रक में लटका देख भीड़ जुट गई। तलाशी के दौरान जेब से मिली पासबुक से उसकी पहचान हुई। इस पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना परिसर में गेट के समीप ही सीज किया ट्रक खड़ा किया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक में एक वृद्ध का शव लटकता दिखा। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सिपाहियों ने शव को नीचे उतरवाया और तलाशी ली। इस दौरान जेब से एक पासबुक मिली। पासबुक में उसका नाम कैलाशनाथ गुप्ता (65) पुत्र ठाकुर प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम संधि थाना कालपी जिला जालौन लिखा हुआ था।
पुलिस ने इसकी सूचना वृद्ध के परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नवाबगंज अखिलेश प्रताप ने बताया कि परिजनों से बातचीत के बाद पता चला कि वृद्ध मनोरोगी था। लखनऊ से उसका इलाज चल रहा था।