{"_id":"65c7679da669221604091bc3","slug":"old-man-burnt-to-death-due-to-fire-in-kinnar-akhara-treatment-was-going-on-in-srn-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : किन्नर अखाड़े में आग लगने से झुलसे वृद्ध की मौत, एसआरएन में चल रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : किन्नर अखाड़े में आग लगने से झुलसे वृद्ध की मौत, एसआरएन में चल रहा था उपचार
Sat, 10 Feb 2024 05:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:40 PM IST
सार
प्रयागवाल क्षेत्र में स्थित किन्नर अखाड़ा के शिविर में बृहस्पतिवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। पांच टेंट जलकर राख हो गए थे जबकि तीन लोग झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर थी। हादसे में जर्मनी से आई महिला का सामान भी जल गया था। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
माघ मेले में किन्नर अखाड़े के शिविर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किन्नर अखाड़े के शिविर में लगी आग से झुलसे एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात में आग लगने से झुलसे करेली के करेंदा के रहने वाले राजकुमार उर्फ बेचन मास्टर (55) को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रयागवाल क्षेत्र में स्थित किन्नर अखाड़ा के शिविर में बृहस्पतिवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। पांच टेंट जलकर राख हो गए थे जबकि तीन लोग झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर थी। हादसे में जर्मनी से आई महिला का सामान भी जल गया था। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रयागवाल क्षेत्र में ओल्ड जीटी रोड व संगम लोअर मार्ग चौराहे के पास ही किन्नर अखाड़े का शिविर स्थित है। रोज की तरह ही रात में सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। रात 2:20 मिनट पर अचानक शिविर में बने एक टेंट में आग लग गई। इस टेंट में दिल्ली के बदरपुर से आए सतवीर (60) व उनकी पत्नी रमेश (57) थीं। दोनों चीखते हुए बाहर भागे तो आसपास के टेंटों में सो रहे श्रद्धालु भी नींद से जग गए। वहां मौजूद लाेगाें ने आग बुझाने की कोशिशें की, लेकिन वह नाकाम रहे। तब तक आग ने तेजी से फैलते हुए अगल-बगल के चार और टेंटों को भी चपेट में ले लिया। इससे चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
सूचना मिली तो पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक खाने, कपड़े समेत कई अन्य सामान जलकर राख हो गए। इनमें दिल्ली से आए दंपती सतवीर व रमेश और करेंहदा निवासी बेचन (55) साल शामिल हैं। तीनाें को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें रमेश व बेचन ज्यादा झुलसे थे।