{"_id":"6a87640322f7b040b40531ef","slug":"old-drains-unable-to-bear-the-burden-of-the-growing-population-allahabad-news-c-3-ald1020-956088-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बढ़ती आबादी का भार नहीं झेल पा रहे पुराने नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बढ़ती आबादी का भार नहीं झेल पा रहे पुराने नाले
Fri, 21 Aug 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी के विकल्प खोजने में अब इंजीनियर और अधिकारी लग गए हैं। जलभराव की समस्या का महत्वपूर्ण कारण पुराने जमाने के नाले हैं। इनकी गहराई और चौड़ाई बढ़ाने के अलावा समानांतर में नए नालों के निर्माण की योजना नगर निगम ने बनाई थी लेकिन शासन में प्रस्ताव लंबित है।
शहर की आबादी बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से नालों पर दबाव पड़ रहा है। ऐसे में नाले ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगते हैं। इनमें अल्लापुर का डंडिया नाला भी है। सिविल लाइंस का आधा हिस्सा, दरभंगा, कर्नलगंज, हाशिमपुर, एलनगंज, टैगोर टाउन व फतेहपुर बिछुआ का पानी इसी नाले में आकर मिलता है। यहां पर नए नाले के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी प्रकार जाफरी कॉलोनी, लूकरगंज, चकिया व बेनीगंज का पानी जैन मंदिर आनंदपुरम में और फिर जाफरी कॉलोनी में मिल जाता है। यहां पर नए नाला निर्माण का प्रस्ताव है।
-- -
14 क्षेत्रों में होना है नालों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण
नगर निगम ने विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में आरसीसी नाला निर्माण और सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई है। इसमें बैहराना, बाघम्बरी गद्दी, अल्लापुर, तिलक नगर, गौस नगर, सिविल लाइंस, अशोक नगर, गंगानगर, राजापुर, मम्फोर्डगंज, सलोरी, न्यू मेहंदौरी, तेलियरगंज, अल्लापुर में बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन शामिल है लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण में 12 नाले हो गए गायब
कुंभ-2019 के दौरान शहर की सड़कों के चौड़ीकरण में करीब 12 नाले गायब हो गए। अब निगम की टीम इनको खोज रही है।
मैदान में उतरी नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम
जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम भी मैदान में उतरी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के निर्देश पर अलोपीबाग में नालों की सफाई करके जल निकासी कराई गई। नगर निगम की टीम ने जॉर्जटाउन में लोगों को जलभराव से मुक्ति दिलाई। संगम पेट्रोल पंप के सामने नाले में नौ पंपों के जरिये पानी को पाइप लगाकर नाले में समाहित किया गया। हालांकि जॉर्जटाउन और अल्लापुर में कई स्थानों में अब भी पानी भरा है।
नए नालों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें जाफरी कॉलोनी व अल्लापुर में नालों के निर्माण का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा अन्य नालों के निर्माण की स्वीकृत मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। - अनिल मौर्या, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं। पंपिंग स्टेशन का निर्माण करने के साथ पानी को दारागंज मोरी गेट तक ले जाने का काम किया जाएगा। - गणेश केसरवानी, महापौर