फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old died in search of Police in Prayagraj UP

प्रयागराज: दबिश के दौरान पुलिस की पिटाई से वृद्धा की मौत, लोगों ने थाने का किया घेराव

Mon, 15 Jul 2019 02:38 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़, (प्रयागराज)
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़, (प्रयागराज) Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Old died in search of Police in Prayagraj UP
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media

मारपीट के मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश देने गई मानिकपुर पुलिस ने कार्रवाई का विरोध करने पर वृद्धा को पीट दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर मानिकपुर थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ कुंडा ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के काक्षी पट्टी मोहल्ला निवासी अलीबख्श का कटरा वार्ड के सभासद रिजवान अहमद से कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। इस मामले में रिजवान ने अलीबख्श के परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से अलीबख्श के परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


अलीबख्श के परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात दो बजे मानिकपुर पुलिस विपक्षी सभासद रिजवान को साथ लेकर उनके घर दबिश देने पहुंची। घर में किसी के न मिलने पर पुलिस तोड़फोड़ करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर अलीबख्श की पत्नी शरीफुननिशा (60) की पिटाई कर दी। शोरशराबे पर आसपास के लोग जुटे तो पुलिसकर्मी चले गए। कुछ देर बाद शरीफुन की हालत बिगड़ने लगी। मोहल्ले के लोग उसे लेकर रायबरेली स्थित अस्पताल पहुंचे। वहां सुधार न होने पर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। रविवार की सुबह 10 बजे परिवार के लोग शरीफुननिशा का शव लेकर मानिकपुर थाने पहुंचे और पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

परिवार के लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों के साथ सभासद रिजवान और उसके करीबियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। हंगामे की खबर मिलने पर सीओ कुंडा राधेश्याम मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद तहरीर देने को कहा। हालांकि कुछ देर बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।


सीओ कुंडा राधेश्याम ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। पुलिसकर्मियों पर वृद्धा की पिटाई का आरोप लगाते रहे, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed