फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old age stones and statues found during excavation, crowd gathering to see the statues.

Prayagraj : खुदाई के दौरान मिले पुराने जमाने के पत्थर व मूर्तियां, मूर्तियों को देखने के लिए जुट रही भीड़

Sat, 20 Jan 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:38 PM IST
सार

ग्राम प्रधान दिवाकर सिंह पुरानिया तलाब के पास ग्राम सभा के लिए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के लिए पास की ही खेत से मिट्टी निकाल कर डाली जा रही थी। जेसीबी द्वारा खुदाई के दौरान खेत से पुराने जमाने के पत्थर, शिलापट,स्तम्भ एवं मूर्तियां निकलने लगी।

विज्ञापन
Old age stones and statues found during excavation, crowd gathering to see the statues.
खुदाई के दौरान मिलीं देवी-देवताओं की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के ग्राम सभा पूरे बघेल के मजरा अंतरी कसौटा में स्थित पुरनिया तालाब के पास ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में खुदाई से प्राचीन काल के अवशेष मिले हैं जिसे देखने के लिए आस पास के गांव के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान दिवाकर सिंह पुरानिया तलाब के पास ग्राम सभा के लिए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के लिए पास की ही खेत से मिट्टी निकाल कर डाली जा रही थी। जेसीबी द्वारा खुदाई के दौरान खेत से पुराने जमाने के पत्थर, शिलापट,स्तम्भ एवं मूर्तियां निकलने लगी। मूर्ती निकलने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। जो भी इस खबर को सुनता खुदाई वाले स्थान पर पहुंच जाता। घटना की जानकारी थाना प्रभारी शंकरगढ़ अश्वनी कुमार सिंह को हुई।

विज्ञापन

Old age stones and statues found during excavation, crowd gathering to see the statues.
खुदाई के दौरान जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

वे फोर्स के साथ खुदाई स्थल पर पहुंचे और अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर उपजिलाधिकारी बारा सूदन अब्दुल्ला ने तत्काल नायब तहसीलदार शंकरगढ़ राकेश यादव को खुदाई स्थल पर भेजा। नायब शंकरगढ़ द्वारा खुदाई के दौरान जो पुराने समय के अवशेष पत्थर एवं मूर्तियां पाई गई है इसके संबंध में पुरातत्व विभाग से बात की। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने 25 तारीख को पहुंचकर सर्वे करने की बात कही। उसके बाद नायब राकेश यादव ने कहा कि 25 तारीख तक यहां पर किसी भी प्रकार का कोई कार्य, निर्माण नहीं होगा।

जब तक पुरातत्व विभाग की टीम सर्वे करके कोई उचित कार्यवाही नहीं कर लेती है। भू स्वामी राजा तिवारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह जमीन हमारे नाना स्वर्गीय सोमेश्वर नाथ तिवारी की है । मौजूदा में मेरी माता भोला देवी के नाम पर है। गांव के ही कुछ लोगों का कहना है की इस जगह पर खेत की जुताई के दौरान अक्सर मूर्तियां पाई जाती थी। खुदाई स्थल पर निकली हुई मूर्तियों को देखने के लिए आसपास के गांव की महिलाएं एवं पुरुष भारी मात्रा में इकट्ठा हो गए एवं यहां पर किसी पुराने देवी देवता के मंदिर होने की बात करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed