{"_id":"6952e1028c37657be80a4260","slug":"officials-inspected-the-arail-fair-area-and-saw-the-arrangements-allahabad-news-c-257-1-sald1006-119124-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अरैल मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अरैल मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
Tue, 30 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
माघ मेला तीन जनवरी से शुरू हो रहा है। प्रशासन का दावा है कि मेला क्षेत्र में तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। लेकिन स्थलीय निरीक्षण में अभी मेला बसाने की तैयारियां की जा रही है। इसी को लेकर सोमवार को एसडीएम करछना आईएएस भारती मीणा, डीसीपी विवेक चंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गणेश कनौजिया ने सोमवार को अरैल मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्नान घाट का अवलोकन कर बैरिकेडिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। पार्किंग स्थलों को देखकर उसमें प्रकाश समेत शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अधूरे कार्य को तेजी से पूर्ण किए जाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया। अधिकारियों ने अरैल तटबंध मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर विशेष ध्यान देने और वाहनों को पार्किंग के अंदर खड़ी करवाने को कहा।
विज्ञापन