Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Offerings made to the rising sun devotees conclude their fast.

Prayagraj News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों ने किया पारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Offerings made to the rising sun devotees conclude their fast.
भोर की पहली किरण के इंतजार, लोकगीतों की गूंज, हाथों में पूजा का सूप और मन में परिवार की सुख-समृद्धि की कामना... छठ महापर्व के अंतिम दिन शहर के विभिन्न घाटों पर आस्था का दृश्य कुछ इस तरह नजर आया। चार दिनों तक चली छठी मैया की उपासना उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरी हुई।
विज्ञापन

व्रतियों ने 36 घंटे तक निर्जला व्रत रख कर सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए पति की लंबी आयु, संतान के सुखी जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की और विधि-विधान से व्रत का पारण किया। सोमवार को संगम, अरैल, छतनाग, बलुआ घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के सभी प्रमुख घाटों पर भोर से ही व्रती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

घाटों पर पूजा के दौरे में सजे फल-फूल और प्रसाद के साथ महिलाएं छठी मैया के पारंपरिक गीत गाती नजर आईं। सबसे पहले व्रतियों ने बेदी पर जल चढ़ाया, अक्षत छिड़के और सिंदूर लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद बेदी की परिक्रमा कर छठी मैया से परिवार के मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा सामग्री के साथ जल में खड़ी व्रतियों की निगाहें उगते सूर्य पर टिकी थीं। सूर्यदेव के दर्शन होते ही सूप और दौरा में रखे फल, फूल और प्रसाद के साथ अर्घ्य दिया गया। इस दौरान परंपरा के अनुसार दूध से दो बार और जल से तीन बार सूर्यदेव की उपासना की गई। अर्घ्य देने के बाद बेदी पर पूजा-अर्चना की रस्म निभाई गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और प्रसाद बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
लोकगीतों में मांगा अपनों के लिए आशीर्वाद
छठ पूजा के दौरान घाटों पर पारंपरिक लोकगीतों की गूंज बनी रही। व्रती महिलाएं ‘उगा हो सूरज देव’, ‘केलवा के पात पर लचकत जाए’ और ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ जैसे लोकगीत गाती नजर आईं। व्रतियों ने गीतों में पति और बच्चों का नाम लेकर उनके मंगल जीवन की कामना करते हुए छठी मैया से पूरे परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
अदरक और गुड़ के साथ किया पारण
व्रत पूरा होने के बाद पारण की रस्म निभाई गई। व्रतियों ने सबसे पहले अदरक और गुड़ खाकर व्रत खोला। इसके बाद छठी मैया को चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों व परिचितों में वितरित किया।
बेदी की परिक्रमा कर मांगा छठी मैया का आशीष
अर्घ्य देने के बाद बेदी पूजा की परंपरा निभाई गई। व्रती महिलाओं ने बेदी की परिक्रमा की और साष्टांग प्रणाम कर छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और अपनों के मंगल जीवन का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर प्रसाद वितरित किया।
महिलाओं से बातचीत
मुझे बचपन से ही छठ पर्व से लगाव रहा है। बुआ को व्रत करते देखकर मन में आस्था जगी और शादी के बाद 2020 से मैंने भी छठ व्रत रखना शुरू कर दिया। मैं हर साल छठ व्रत रखने के लिए प्रयागराज आती हूं। मेरा मानना है कि मेरे जीवन में जो भी अच्छा होता है, वह छठी मइया की कृपा से होता है। --- रति श्रीवास्तव, अभिनेत्री

छठ व्रत में हर छोटी-बड़ी परंपरा का अपना महत्व है। अर्घ्य देते समय दूध और जल से सूर्य देव की पूजा करते हैं। इस पर्व में परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना रहती है। पारण के दिन सबसे पहले अदरक और गुड़ खाकर व्रत खोलते हैं, फिर छठी मइया को चढ़ाया हुआ प्रसाद ग्रहण करते हैं। ---शिवांगी पांडेय, व्रती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed