फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Of millions betting on IPL matches

आईपीएल मैचों पर लाखों रुपये की सट्टेबाजी 

Sun, 17 Apr 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Of millions betting on IPL matches
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
शहर में आईपीएल मैचों पर लग रहे सट्टेबाजी के खेल ने अब देहातों में भी पैर पसार लिया है। ताश के पत्तों में हुकूम बादशाह की चाल फेंक जुआ खेलने वाले जुआरी अब अपना पैटर्न बदलकर हाईटेक हो गए हैं। टी 20 के आईपीएल सीरिज जुआरियों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। झूंसी से लेकर हनुमानगंज तक रोजाना लाखों का खेल हो रहा है। जुआरी हर ओवर और हर गेंद पर हजारों का सट्टा लगा रहे हैं। उधर, इलाकाई पुलिस जुए के इस कारोबार से पूरी तरह अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन


आइए अब आपको जुए के इस नए खेल की कुछ बारीकियां बताते हैं। मैच के शुरू होने से पहले जुआरी टीमों पर अपना दांव लगाते हैं। ऐसे में मैच शुरू होने से पहले ही लाखों के वारे-न्यारे हो जाते हैं। इसके बाद हर ओवर और गेंद पर बोली लगाई जाती है। चौके और छक्के लगने पर अलग से भाव लगाया जाता है। किस्मत के धनी जुआरी चंद मिनटों पर हजारों कमा लेते हैं लेकिन बाजी पलटते ही अर्श से फर्श पर भी आ जाते हैं। इस काम में दलालों की भूमिका अहम होती है। दलाल के ही माध्यम से मैचों पर भाव लगाए जाते हैं। इन्हीं के माध्यम से ही रूपयों की डिलेवरी भी की जाती है। झूंसी की आवास विकास कालोनी, न्यायनगर, छतनाग, हवेलिया, नैका-महीन, चकहरिहरवन, जीटी रोड के बाजारों में आईपीएल की आड़ में सट्टे का कारोबार बेखौफ जारी है। मजेदार बात यह है कि इलाकाई पुलिस जुए के इस कारोबार से पूरी तरह अंजान बनी हुई है।

विज्ञापन


आईपीएल मैच की आड़ में चल रहे जुए के इस खेल के खिलाड़ी पूरी सावधानी बरत रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए पूरा धंधा मोबाइल से बेखौफ चलाया जा रहा है। ताकि पुलिस को बिल्कुल भी शक न हो। शाम होते ही जुआरी छोटी से लेकर बड़ी दुकानों में टीवी सेट से चिपककर लाखों के खेल में जुट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने राम प्रताप यादव की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर वाहिनी के जिलाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सचिन यादव, सुहैल अहमद, अवधेश यादाव, शुभम विश्वकर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed