{"_id":"5d4dd7e38ebc3e6ce70aa83e","slug":"obscene-things-written-about-soldier-s-daughter-lawsuit-allahabad-news-ald251824120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की बेटी के बारे में लिखी अश्लील बातें, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक की बेटी के बारे में लिखी अश्लील बातें, मुकदमा
विज्ञापन
Obscene things written about soldier's daughter, lawsuit
सैनिक की बेटी के बारे में लिखी अश्लील बातें
धूमनगंज की रहने वाली, बीटीसी की छात्रा
परिजनों ने अज्ञात में दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज में रहने वाली सैनिक की बेटी के बारे में फेसबुक पर अश्लील बातें लिखी गईं। उसका फोटो भी लगाया गया। परेशान होकर उसने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद धूमनगंज थाने मेें तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
सेना में तैनात जवान परिवार समेत धूमनगंज में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। पिछले दिनों जानकारी मिली कि कोई उसके बारे में फेसबुक पर अश्लील बातें लिख रहा है। बाद में पता चला कि बेटी का फोटो डालकर उसके बारे में अश्लील कमेंट लिखे गए थे। जिसके बाद छात्रा परेशान हो गई। उसकी मां का आरोप है कि अश्लील बातें लिखने वाले ने उनकी बड़ी बेटी के साथ ही छोटी बेटी व उनके मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजे। शुक्रवार को इस मामले की शिकायत धूमनगंज पुलिस से की गई। जिसके बाद अज्ञात में मुकदमा लिखा गया। मां का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल में भी की थी। जिसके बाद पता चला कि यह अरविंद चौधरी नाम के व्यक्त्ति की करतूत है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
महिला सिपाही की भतीजी को किया बदनाम
प्रयागराज। उधर पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सिपाही ने भी भतीजी को बदनाम करने मेें कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि रामू सिंह की आईडी से फेसबुक पर उनकी भतीजी की फोटो लगाकर अभद्र बातें लिखी गईं। ुजानकारी पर मामले की शिकायत की गई जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।