{"_id":"5fe8e3b08ebc3e3c4c2fd9ad","slug":"obscene-photos-and-messages-sent-to-the-women-commission-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग पदाधिकारी को भेजी अश्लील तस्वीरें व मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग पदाधिकारी को भेजी अश्लील तस्वीरें व मैसेज
Mon, 28 Dec 2020 01:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
महिला आयोग की एक पदाधिकारी को फोन पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भुक्तभोगी की ओर से मामले की लिखित तहरीर कर्नलगंज थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भुक्तभोगी की ओर से पुलिस अफसरों को पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि उनके मोबाइल पर लगातार तीन दिनों तक अश्लील मैसेज व तस्वीरें भेजी गईं। पहली बार 14 दिसंबर को उनके पास मैसेज व तस्वीरें आईं। इसके बाद अगले दिन यानी 15 व फिर 17 दिसंबर को फिर ऐसा ही किया गया।
खास बात यह कि तीनों ही बार अलग-अलग नंबरों से तस्वीरें व मैसेज भेजे गए। तीनों ही बार उन्हें एक मोबाइल नंबर भी भेजा गया और इस पर कॉल करने को भी कहा गया। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि तीनों ही बार मैसेज व तस्वीरें भेजने वाला एक ही व्यक्ति है। भुक्तभोगी की ओर से मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की गई। मामले की जानकारी पर अफसरों ने आदेशित किया और फिर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।