फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   objectionable things against the particular religion written with corona case

कोराना से जोड़कर लिखीं धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, केस

Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
objectionable things against the particular religion written with corona case
कोरोना वायरस जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर भी लोग धार्मिक भावनाएं भड़काने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया जिसमें कोरोना से जोड़कर धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर लिखी गईं। पुलिस ने फेसबुक यूजर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नीतीश साहू नाम के फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट से रविवार को दो पोस्ट किए। इनमें धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं गईं थीं। खास बात यह है कि यह आपत्तिजनक बातें कोरोना वायरस से जोड़कर लिखी गईं।मामला संज्ञान में आते ही पुलिस एक्टिव हुई। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि कोरोना को लेकर लिखी गईं फेसबुक पोस्ट के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई। इसी आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसमें साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

उधर करेलाबाग स्थित दारुल उलूम अफजलुल मदारिस के प्रिंसिपल मौलाना फरीद अहमद व शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने लोगोें से सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना तरीके से की जाने वाली ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान न देने और किसी बहकावे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed