फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   objectionable comment on CM case registered

सीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
objectionable comment on CM case registered
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रयागराज। लगातार कार्रवाई के बावजूद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें सोशल मीडिया पर एक युवक ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिवकुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा शिवकुटी थाने में तैनात एसआई अमृता सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उनकी ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि अनूप सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने अपने आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसका यह कृत्य भावनाएं भड़काने व समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश करने वाला है। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
धार्मिक भावनाएं भड़काने में केस धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में फराज अहमद उस्मानी पर करेली पुलिस ने मुकदमा लिखा है। आरोप है कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट से धार्मिक आधार पर पोस्ट की। इससे समाज विशेष में आक्रोश पनपने वह लोग शांति व्यवस्था छिन्न-भिन्न होने की संभावना है। करेली पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed