फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Objection on teachers application for the post of Assistant Registrar, problem regarding experience

Prayagraj : सहायक कुलसचिव पद के लिए शिक्षकों के आवेदन पर आपत्ति, अनुभव के लेकर फंसा पेच

Wed, 19 Mar 2025 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 12:47 PM IST
सार

पत्र में शिक्षक ही नहीं, कई ऐसे संविदा व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने भी आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक इसके लिए अर्ह नहीं होने वाले भी गलत तरीके से सात वर्षों की सेवा का प्रमाणपत्र प्राप्त कर आवेदन कर दिए हैं। सहायक कुलसचिव परीक्षा 27 व 28 अप्रैल को प्रस्तावित है। एक पद के लिए 173 की दावेदारी से स्पर्धा कठिन हो गई है।

विज्ञापन
Objection on teachers application for the post of Assistant Registrar, problem regarding experience
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 के लिए शिक्षकों के आवेदन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सचिव को ज्ञापन देकर विज्ञापन की अनिवार्य अर्हताएं पूरी न करने वाले शिक्षकों के आवेदन निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन

पत्र में शिक्षक ही नहीं, कई ऐसे संविदा व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने भी आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक इसके लिए अर्ह नहीं होने वाले भी गलत तरीके से सात वर्षों की सेवा का प्रमाणपत्र प्राप्त कर आवेदन कर दिए हैं। सहायक कुलसचिव परीक्षा 27 व 28 अप्रैल को प्रस्तावित है। एक पद के लिए 173 की दावेदारी से स्पर्धा कठिन हो गई है।

विज्ञापन


सहायक कुलसचिव के 38 पदों पर भर्ती के लिए 6569 अभ्यर्थी आवेदन किए हैं। इसके लिए वही अर्ह हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष उपाधि प्राप्त की हो, हिंदी का अच्छा ज्ञान हो, किसी राजकीय या विश्वविद्यालय के कार्यालय में न्यूनतम सात वर्ष कार्य करने के अनुभव संग अंग्रेजी-हिंदी में आलेखन और लेखा नियमों का ज्ञान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि परीक्षा के लिए कई ऐसे व्यक्तियों ने भी आवेदन किए हैं, जो विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य अर्हता ‘किसी राजकीय कार्यालय या विश्वविद्यालय के कार्यालय में न्यूनतम सात वर्ष कार्य करने का अनुभव’ को धारित नहीं करते हैं। आवेदन करने वाले ऐसे व्यक्ति प्रदेश के उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

इन शिक्षकों की ओर से अपने प्राचार्य/प्रधानाचार्य/हेड मास्टर या अन्य संबंधित अधिकारियों से न्यूनतम सात वर्ष के कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र प्राप्त कर संलग्न किया गया है, जो विज्ञापन की शर्तों के विपरीत है। इनको कार्यालय पद्धति व लेखा नियमों का अनुभव नहीं है। इनकी कार्य पद्धति भी राजकीय व विश्वविद्यालय के कार्यालयों में कार्य कर रहे कर्मचारियों से भिन्न प्रकार की है।

इनके अतिरिक्त ऐसे भी आवेदन किए गए हैं, जिनकी नियुक्ति सिर्फ फील्ड के कार्यों के संपादन के लिए फील्ड में ही की जाती है। यह दावा भी किया गया है कि संविदा कर्मियों, आउटसोर्सिंग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ओर से भी सहायक कुलसचिव पद के लिए आवेदन किए गए हैं, जो विज्ञापन में उल्लिखित अनिवार्य अर्हता को पूरी नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed