फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ob In Railway: There is a plethora of jobs in the railways, this year 11,127 assistant loco pilots will be rec

Job In Railway : रेलवे में नौकरियों की भरमार, इस वर्ष 11,127 असिस्टेंट लोको पॉयलट की होगी भर्ती

Sun, 22 Feb 2026 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Feb 2026 04:11 PM IST
सार

Loco Pilot Vacancy : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे तकनीकी योग्यता वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने उत्तर मध्य रेलवे समेत देश भर के 17 रेल जोन में वर्ष 2026 के दौरान सहायक लोको पायलट (एएलपी) के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
ob In Railway: There is a plethora of jobs in the railways, this year 11,127 assistant loco pilots will be rec
लोको पायलट भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे तकनीकी योग्यता वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने उत्तर मध्य रेलवे समेत देश भर के 17 रेल जोन में वर्ष 2026 के दौरान सहायक लोको पायलट (एएलपी) के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, देशभर के विभिन्न जोनल रेलवे में कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की मंजूरी दे दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर पदों का ब्योरा साझा किया है। इसमें बताया गया है कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के माध्यम से रिक्तियों का आकलन करने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने इस भर्ती को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) के तहत लेवल-2 के पदों पर होगी। जोनल रेलवे वार बात करें तो सर्वाधिक 1625 पदों पर नियुक्ति पूर्वी तटीय रेलवे में की जाएगी। इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे में 1531, मध्य रेलवे में 1400, उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे में 1276 पदों पर भर्ती होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के भी 105 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया इसी वर्ष होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी प्रक्रिया

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक शत्रुघ्न बेहेरा द्वारा जारी पत्र में सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर भर्ती की प्रक्रिया (फाइनल इंडेंट) पूरी करें। यह भर्ती आरआरबी बंगलूरू के माध्यम से केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना के तहत आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

आरक्षण का रखा जाएगा खास ख्याल

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में एससी/एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए तय मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इसमें बैकलॉग और वर्तमान रिक्तियों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही नई नियुक्तियों के आने से उन कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी जो लंबे समय से इंटर-रेलवे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं।

जोन- पद का विवरण

मध्य रेलवे - 1400

पूर्व मध्य रेलवे -700

पूर्वी तटीय रेलवे -1625

पूर्व रेलवे - 608

उत्तर मध्य रेलवे - 457

पूर्वोत्तर रेलवे -105

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे -1276

उत्तर रेलवे - 740

उत्तर पश्चिम रेलवे - 600

दक्षिण मध्य रेलवे -674

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे -200

दक्षिण पूर्व रेलवे - 1531

दक्षिण रेलवे - 250

दक्षिण पश्चिम रेलवे - 200

पश्चिम मध्य रेलवे - 541

पश्चिम रेलवे - 214

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स - 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed