फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   O Destroyer of Sorrows... Hear my plea.

Prayagraj News: हे दुखभंजन... सुन लो मेरी पुकार

Fri, 03 Apr 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 03 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
O Destroyer of Sorrows... Hear my plea.
मीरगंज/फरीदपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह हे दुखभंजन मारुतिनंदन... सुन लो मेरी पुकार, वीर हनुमाना अति बलबाना आदि भजन गूंजते रहे। मंदिरों में सजावट करने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

हनुमानजी को चोला चढ़ाने के साथ ही धूप, दीप व नैवेद्य अर्पित किए गए। जगह-जगह सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही भंडारों का भी आयोजन किया गया। इनमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन

मीरगंज के प्रमुख मंदिरों में खास सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने कीर्तन गान किया। दुनका गांव में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष के साथ इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाही के खजुरिया चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया। मोहल्ला नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन हुए।
फरीदपुर में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम जानकी मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। मोहल्ला लाइन पार स्थित मां काली देवी मंदिर, मोहल्ला साहूकारा के राधा-कृष्ण मंदिर, सत्संग भवन मंदिर, फर्रखपुर दुर्गा मंदिर पर भी धार्मिक आयोजन हुए।
फतेहगंज पूर्वी के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर उमेश चंद्र शास्त्री ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। नई कॉलोनी के बालाजी मंदिर पर महंत चंद्रप्रकाश की ओर से अखंड पाठ का आयोजन करने के साथ ही हवन-पूजन व भंडारा किया गया। बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास बाबा ब्रह्मदेव के प्राचीन स्थान और साहूकारा मंदिर पर भी सुंदरकांड का पाठ हुआ। बृहस्पतिवार को चैत्र पूर्णिमा होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में स्नान किया। स्नान के बाद घाट पर दान-पुण्य किया।
मारुति नंदन को 101 किलो के लड्डू का भोग लगाया
बहेड़ी। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर में जगह-जगह रामायण के अखंड पाठ तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मारुति नंदन को 101 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। खांडके कॉलोनी में चीनी मिल के कर्मचारियों ने रामायण के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। राम जानकी मंदिर, रामलीला परिषद स्थित देवीजी मंदिर, गंगा मंदिर, केशव पुरम स्थित शिव मंदिर, आदर्श कॉलोनी शिव मंदिर, शेखूपुर शिव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर के अलावा कानूनगोयान स्थित 84 घंटा मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। संवाद
&&&
शोभायात्रा पर बरसाए फूल



संवाद न्यूज एजेंसी



आंवला। हनुमान जन्मोत्सव पर सिद्ध स्थली पुरैना धाम से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।



रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में सुनील गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, अनुपम शंखधार, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मझगवां ब्लॉक के गांव मिर्जापुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज पाल, गोविंद मौर्य, अमन मौर्य, कुलदीप मौर्य, देवदत्त शर्मा आदि श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली।



सिरौली के मोहल्ला साहूकारा में स्थित धनु वाले बालाजी धाम पर सबसे पहले सुंदरकांड का पाठ हुआ। पूरे दिन भजन-कीर्तन के बाद शाम को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर के महंत सतीश गुप्ता ने बताया कि आज के दिन धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्जी लगाते हैं। यहां शोभित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, संजय, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।




झांकियों ने मोहा मन



नवाबगंज। हनुमान जन्मोत्सव पर मनोकामनापूर्ण श्री बालाजी मंदिर नवाबगंज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के विश्राम के बाद आरती हुई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां भी शामिल हुईं। डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखाई दिए। नगर के तहसील चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक डाॅ. एमपी आर्य, रविंद्र सिंह राठौर, डाॅ. एके गंगवार,रामकुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed